लाल, हरी या काली-पीली किशमिश, जानिए सेहत के लिए कौन सी है सबसे ज्यादा फायदेमंद?

किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसे छोटे से सुपरफूड की तरह देखा जाता है. इसमें आयरन, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं.

Kishmish
1 / 8

विज्ञापन

अलग-अलग रंग की किशमिश के अलग फायदे

अलग-अलग रंग की किशमिश के अलग फायदे2 / 8

बाजार में आपको लाल, हरी, काली और पीली कई तरह की किशमिश मिलती है. सभी में पोषक तत्व मौजूद होते हैं, लेकिन इनके फायदे थोड़े अलग हो सकते हैं. इन्हें लेकर लोगों का सवाल रहता है कि इनमें से कौन ज्यादा फायदेमंद होता है, आइए जानते हैं इनके बारे में.

विज्ञापन

लाल किशमिश

लाल किशमिश3 / 8

लाल किशमिश आयरन से भरपूर होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक मानी जाती है. साथ ही इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है, कब्ज की समस्या कम करता है और शरीर से गंदगी बाहर निकालने में मदद करता है.

हरी किशमिश

हरी किशमिश4 / 8

हरी किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन पाए जाते हैं, जो आंखों की सेहत बनाए रखने में मदद करते हैं. इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने और दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने में भी सहायक माना जाता है.

विज्ञापन

काली किशमिश

काली किशमिश5 / 8

काली किशमिश में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अच्छी मानी जाती है. यह खून को साफ करने में मदद करती है, जिससे त्वचा में निखार आता है. साथ ही यह बालों को मजबूत बनाने और झड़ने की समस्या कम करने में भी मददगार हो सकती है.

पीली किशमिश

पीली किशमिश6 / 8

पीली किशमिश में प्राकृतिक शुगर होती है, जो शरीर को जल्दी ऊर्जा देने में मदद करती है. यह थकान कम करने के साथ दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है और इसे हेल्दी स्नैक के रूप में खाया जा सकता है.

विज्ञापन

कौन सी किशमिश है सबसे ज्यादा फायदेमंद

कौन सी किशमिश है सबसे ज्यादा फायदेमंद7 / 8

अगर ज्यादा गुणों की बात करें तो काली किशमिश को ज्यादा पोषक माना जाता है, क्योंकि इसमें आयरन और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में होते हैं. बेहतर फायदे के लिए किशमिश को रात में भिगोकर सुबह खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

अस्वीकरण

अस्वीकरण8 / 8

इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. (Image: Pexels)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन