Gardening Tips: साल के 12 महीने हरे-भरे दिखेंगे ये पौधे, घर के गार्डन के लिए हैं बेस्ट

आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे पौधों के बारे में जिन्हें न ज्यादा धूप की जरूरत होती है और न ही ज्यादा देखभाल की. बस बीज, मिट्टी और पानी की जरूरत होगी, जिसका रिजल्ट साल भर में देखा जा सकता है.

plant can grow faster with low maintenance
1 / 6
साल के 12 महीने हरे-भरे दिखेंगे ये पौधे. Image Credit- Freepik

घर में पेड़-पौधे लगाने से न सिर्फ आसपास हरियाली बढ़ती है, बल्कि गार्डन की खूबसूरती भी बढ़ जाती है. हालांकि कई पौधे मौसम बदलने के साथ मुरझाने लगते हैं या उनकी पत्तियां कम हो जाती हैं. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका गार्डन पूरे साल हरा-भरा नजर आए तो कुछ सदाबहार पौधे बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं. आप भी इन प्लांट्स को गार्डन में लगा सकते हैं, जिसके लिए ज्यादा मेंटेन की जरूरत नहीं होगी.  

विज्ञापन

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट 2 / 6

स्नेक प्लांट घर के अंदर और बाहर दोनों जगह लगाया जा सकता है. इसकी पत्तियां लंबी और सीधी होती हैं, जो गार्डन या बालकनी को खूबसूरत लुक दिया जा सकता है. इसे बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती, इसलिए कम देखभाल वाले पौधों में इसे शामिल किया जाता है. इसे भी पढ़ें- भारत के 5 खूबसूरत बीच, जहां दिखता है समुद्र का शानदार नजारा; दोस्तों के साथ जरूर बनाएं प्लान

विज्ञापन

मनी प्लांट

मनी प्लांट3 / 6

मनी प्लांट को घर की बालकनी, खिड़की या गार्डन में आसानी से लगाया जा सकता है. इसकी बेल तेजी से फैलती है और आसपास हरियाली बढ़ाती है. इसे मिट्टी के साथ-साथ पानी में भी उगाया जा सकता है.

एरिका पाम

एरिका पाम 4 / 6

अगर आप घर में थोड़ी ज्यादा हरियाली चाहते हैं तो एरिका पाम अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसकी लंबी और घनी पत्तियां घर के गार्डन या बालकनी को खूबसूरत बनाती हैं. इसे सीधी धूप के बजाय तेज रोशनी पसंद होती है.

विज्ञापन

स्पाइडर प्लांट

स्पाइडर प्लांट5 / 6

स्पाइडर प्लांट की पतली, हरी और सफेद धारियों वाली पत्तियां इसे काफी अच्छा बनाती हैं. इसे गमले या हैंगिंग पॉट में लगाया जा सकता है. सही रोशनी और पानी मिलने पर यह लंबे समय तक हरा-भरा रह सकता है.

जेड प्लांट

जेड प्लांट6 / 6

जेड प्लांट अपनी मोटी और मांसल पत्तियों के लिए जाना जाता है. यह कम पानी में भी अच्छी तरह बढ़ सकता है, लेकिन इसे रोशनी की जरूरत होती है. छोटे गमले में लगाया गया जेड प्लांट बालकनी या खिड़की के पास खूबसूरत नजर आता है. इसे भी पढ़ें- पार्टनर के जन्मदिन पर दें खास सरप्राइज, बिना मैदा और चीनी के ऐसे बनाएं चॉकलेट ब्राउनी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन