भारत के 5 खूबसूरत बीच, जहां दिखता है समुद्र का शानदार नजारा; दोस्तों के साथ जरूर बनाएं प्लान

क्या आप भी दोस्तों के साथ बीच पर घूमना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कहां जाएं? आइए भारत के 5 खूबसूरत बीच के बारे में जानें.

Best Beaches in India
1 / 7
भारत में कहां-कहां बीच में घूम सकते हैं? (Image: Pexels)

दोस्तो के साथ घूमने में काफी मजा आता है और जब प्लान बीच घूमने का हो, तो मजा दोगुना हो जाता है. भारत में कई ऐसे बीच है, जहां आप दोस्तों के साथ अच्छी ट्रिप प्लान कर सकते हैं.  

विज्ञापन

दोस्तों के साथ ट्रिप

दोस्तों के साथ ट्रिप2 / 7

दोस्तों के साथ घूमने में अलग ही मजा आता है और अगर प्लान बीच का बन रहा हो, तो एडवेंचर, फन एक्टिविटी आदि करने में और ज्यादा आनंद आने लगता है. बस दिक्कत इस बात की होती है कि आखिर जाएं, तो कौन से बीच पर जाएं? आमतौर पर लोग बीच के नाम पर सिर्फ गोवा को जानते हैं, लेकिन भारत में और भी कई बीच मौजूद है.

विज्ञापन

गोकर्ण बीच (कर्नाटक)

गोकर्ण बीच (कर्नाटक)3 / 7

कर्नाटक का गोकर्ण बीच अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और शांत माहौल के लिए काफी पसंद किया जाता है. यहां पहुंचने पर आपको एक तरफ पश्चिमी घाट की पहाड़ियां दिखेंगी और दूसरी तरफ अरब सागर का खूबसूरत नजारा दिखाई देगा.

यारदा बीच (विशाखापट्टनम)

यारदा बीच (विशाखापट्टनम)4 / 7

आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम के पास स्थित याराडा बीच अपनी सुंदरता के लिए काफी मशहूर है, जहां वक्त बिताने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं. ये बीच तीन तरफ से हरियाली से घिरा हुआ है, जबकि चौथी तरफ बंगाल की खाड़ी है. दोस्तों के साथ आप यहां कई फन एक्टिविटी कर सकते हैं.

विज्ञापन

वर्कला बीच (केरल)

वर्कला बीच (केरल)5 / 7

केरल में स्थित वर्कला बीच ऊंची चट्टानों और अरब सागर के खूबसूरत दृश्यों के लिए जाना जाता है. समुद्र के किनारे बनी चट्टान से यहां का नजारा काफी शानदार दिखाई देता है. यहां आप बीच पर घूमने और आराम करने के साथ चट्टान के ऊपर से आसपास के खूबसूरत व्यू का आनंद ले सकते हैं.

अरंबोल बीच (गोवा)

अरंबोल बीच (गोवा)6 / 7

गोवा में स्थित अरंबोल बीच काफी मशहूर है. यहां आपको गोवा के दूसरे बीचों के मुकाबले ज्यादा शांति और सुकून भरा माहौल देखने को मिलता है. इस बीच के पास मीठे पानी की एक झील भी है. यहां मौजूद चट्टान इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देती है.

विज्ञापन

वागाटोर बीच (गोवा)

वागाटोर बीच (गोवा)7 / 7

गोवा का वागाटोर बीच अपनी लाल रंग की ऊंची चट्टानों के लिए काफी मशहूर है. आपको यहां सफेद रेत, नारियल के पेड़ और अरब सागर का नीला पानी से बनने वाला खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा. चट्टान के ऊपर मौजूद कैफे में बैठकर समुद्र का नजारा देखने के साथ सूर्यास्त का मजा भी लिया जा सकता है. (Image: AI) यह भी पढ़ें: दुबई की 7 दिन की ट्रिप में कितना आएगा खर्च? यहां जानिए दोस्तों के साथ घूमना क्या बहुत महंगा  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन