कोबरा कैपिटल के नाम से मशहूर है भारत का ये गांव, जानिए इसके पीछे की कहानी
Cobra Capital Of India: भारत विविधताओं वाला देश है, जहां पर आपको नई-नई चीजें देखने को मिलती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं है कि भारत में एक ऐसा स्थान भी है, जिसे कोबरा कैपिटल के नाम से जाना जाता है.

Bharat Ka Cobra Shehar: भारत में कई ऐसे गांव हैं जो न सिर्फ अनोखे हैं, बल्कि नाम भी काफी यूनिक हैं. अनोखे गांव और परंपराएं पूरी दुनिया में मशहूर हैं जैसे कहीं किसी गांव में सिर्फ जुड़वा बच्चे पैदा होने की कहानियां सुनने को मिलती हैं तो कहीं लोग सदियों पुरानी परंपराओं को आज भी निभाते हैं. मगर आज हम आपको बताएंगे भारत में एक ऐसे गांव के बारे में जिसे ‘कोबरा कैपिटल’ के नाम से जाना जाता है. यहां की कई परंपराएं पूरे भारत में मशहूर हैं.
किस गांव को कहा जाता है कोबरा कैपिटल?
2 / 6कर्नाटक में मौजूद अगुम्बे नाम की जगह को भारत की कोबरा राजधानी कहा जाता है. इस गांव की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यहां कोबरा सांपों को मारा नहीं जाता, बल्कि उन्हें परिवार का हिस्सा माना जाता है. इसे भी पढ़ें- 1220463 रुपए की है दुनिया की सबसे महंगी पेंसिल, खूबियां ऐसी जो पहले कभी नहीं सुनी होंगी
किंग कोबरा का घर
3 / 6भारत के इस शहर में आपको बहुत ही ज्यादा किंग कोबरा देखने को मिलेंगे. इसलिए यहां पर रिसर्च की जाती है और वैज्ञानिक सांपों के व्यवहार, उनके रहने के तरीके और पर्यावरण पर उनके इफेक्ट पर अध्ययन करते हैं.
अगुम्बे खूबसूरती के लिए है मशहूर
4 / 6अगुम्बे को सिर्फ कोबरा की वजह से ही नहीं, बल्कि भारी बारिश के लिए भी जाना जाता है. इसे दक्षिण भारत के सबसे ज्यादा बारिश वाले इलाकों में गिना जाता है. खूबसूरत पहाड़ियां, घने जंगल और धुंध से घिरा मौसम इस गांव को बेहद खास बनाते हैं.
क्या इंसानों के लिए खतरनाक है यह जगह?
5 / 6यहां किंग कोबरा भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, लेकिन वन विभाग सुरक्षा नियमों का खास ध्यान रखते हैं. इसको लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि सांप तब तक हमला नहीं करते जब तक उन्हें खतरा महसूस न हो. इसलिए जंगलों में घूमते समय सावधानी बरतना जरूरी होता है.
दुनियाभर में मशहूर है यह गांव
6 / 6अगुम्बे गांव अपनी अनोखी पहचान की वजह से दुनियाभर में चर्चा में रहता है. यहां कई पर्यटक और रिसर्चर भी आते हैं, ताकि इंसानों और जहरीले सांपों के बीच इस अनोखे रिश्ते को करीब से समझ सकें. इसे भी पढ़ें- शुरू हो गया है नौतपा, जानिए किस रंग के कपड़े पहनने पर नहीं लगेगी गर्मी