1220463 रुपए की है दुनिया की सबसे महंगी पेंसिल, खूबियां ऐसी जो पहले कभी नहीं सुनी होंगी
Costliest Pencil In The World: क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी पेंसिल की कीमत हजारों में नहीं बल्कि लाखों में है. यहां जानिए इस पेंसिल में ऐसी क्या खासियत है जो इसे सबसे अलग बनाती है.

Most Expensive Pencil In The World: पेंसिल एक ऐसी चीज है जो हम सभी ने अपनी जिंदगी में कभी ना कभी इस्तेमाल की ही है. खासकर बचपन में हम लिखना ही पेंसिल से सीखते हैं. आमतौर पर हम 3, 5 या 10 रुपए की पेंसिल खरीदते हैं या ज्यादा हो तो 100 या 150 रुपए की कोई पेंसिल खरीदी जा सकती है. 150 रुपए की पेंसिल ही महंगी जान पड़ती है क्योंकि यह हमेशा टिकने वाली चीज है ही नहीं और इसीलिए व्यक्ति की कोशिश रहती है कि वह सस्ती और टिकाऊ पेंसिल ही खरीदे. ऐसे में क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दुनिया की सबसे महंगी पेंसिल कितने रुपए की होगी? दुनिया की सबसे महंगी पेसिंल 12,800 डॉलर्स यानी 12,20,463 रुपए की है. यहां जानिए इस पेंसिल में ऐसा क्या है खास.
फेबर केसल की है यह सबसे महंगी पेंसिल
2 / 6फेबर केसल की लिमिटेड एडिशन पेंसिल ग्राफ फोन फेबर केसल परफेक्ट पेंसिल की कीमत $12,800 है यानी 12,20,463 रुपए है.
ऑलिव वुड और गोल्ड से हुई है तैयार
3 / 6फेबर केसल की इस लिमिटेड एडिशन पेंसिल को 240 साल पुराने ऑलिव वुड और 18 कैरट वाइट गोल्ड से तैयार किया गया है.
पेंसिल के अंदर हैं ये 2 खूबियां
4 / 6इस पेंसिल के साथ आपको अलग से इरेजर या शार्पनर खरीदने की जरूरत नहीं होगी. इस पेंसिल में इन बिल्ट इरेजर और इन बिल्ट शार्पनर है.
99 हिस्सों से बनी है यह पेंसिल
5 / 6इस पेंसिल की कारीगरी ऐसी है कि इसके 99 अलग हिस्से हैं. इसके साथ एक एंड पीस एक्सेंडर है जिसे वाइट गोल्ड पोलोडियम से बनाया गया है.
कैप पर लगे हैं डायमंड
6 / 6इस पेंसिल के एक्सटेंडर कैप पर 3 डायमंड लगे हुए हैं. यह इस पैंसिल की ऐसी खासियत है जो अन्य किसी पेंसिल में आपको नहीं मिलेगी. यह भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं पानीपुरी के 7 नाम? जानिए अलग-अलग शहर में Panipuri को क्या कहते हैं