रात को सोते समय नाभि में कौन सा तेल लगाना चाहिए?

Oil For Belly Button: नाभि में सही तेल डाला जाए तो इसके शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. ऐसे में यहां जानिए नाभि में कौन सा तेल लगाना चाहिए जिससे शरीर को अंदर और बाहर दोनों तरह से फायदा मिल सके.

Best Oil For Belly Button
1 / 7
Best Oil For Belly Button

Nabhi Me Konsa Tel Lagana Chahiye: नाभि को शरीर का केंद्र कहा जाता है. ऐसे में नाभि की सही तरह से सफाई की जाए और सही तेल लगाया जाए तो इससे शरीर के हर एक हिस्से को फायदा मिलता है. आयुर्वेद में नाभि में तेल डालने (Navel Oiling) को नेवल थेरैपी या नाभि चिकित्सा भी कहा जाता है. ऐसे में यहां जानिए नाभि में कौन सा तेल डालने (Oil In Belly Button) पर कौन सी दिक्कत दूर होती है और शरीर के किन हिस्सों को इसका फायदा मिलता है.

विज्ञापन

नाभि में नारियल का तेल डालने के फायदे

नाभि में नारियल का तेल डालने के फायदे 2 / 7

नारियल का तेल फायदेमंद फैटी एसिड्स से भरपूर होता है. इस तेल को नाभि में डालने पर स्किन को हाइड्रेशन मिलती है और पाचन भी अच्छा रहता है.

विज्ञापन

नाभि में नीम का तेल डालने के फायदे

नाभि में नीम का तेल डालने के फायदे 3 / 7

नाभि में नीम का तेल डालने पर यह शरीर के टॉक्सिंस को निकालता है. जिन लोगों को स्किन से जुड़ी दिक्कतें हों उन्हें खासतौर से नाभि में नीम का तेल डालना चाहिए.

नाभि में बादाम का तेल डालने के फायदे

नाभि में बादाम का तेल डालने के फायदे 4 / 7

बादाम का तेल विटामिन ई के गुणों से भरपूर होता है. इस तेल को नाभि में डालने पर स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ती है और रूखापन दूर हो जाता है.

विज्ञापन

नाभि में कैस्टर ऑयल डालने के फायदे

नाभि में कैस्टर ऑयल डालने के फायदे 5 / 7

कैस्टर ऑयल को नाभि में डाला जाए तो इससे पेट की समस्याएं दूर होती हैं. नाभि में कैस्टर ऑयल डालने से पेट फूलने की दिक्कत दूर होती है, पेट के दर्द से आराम मिलता है और कब्ज दूर होने में मदद मिलती है.

नाभि में तिल का तेल डालने के फायदे

नाभि में तिल का तेल डालने के फायदे 6 / 7

नाभि में तिल का तेल डालने पर यह जोड़ों के दर्द को कम करता है. इस तेल से मसल्स में होने वाली टेंशन भी कम होती है. एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह तेल नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को भी दूर करता है.

विज्ञापन

कैसे डालें नाभि में तेल

कैसे डालें नाभि में तेल 7 / 7

नाभि को साफ करें और पीठ के बल लेट जाएं. इसके बाद नाभि में तेल की 2 से 3 बूंदे डालें. तेल अगर हल्का गर्म हो तो इसका ज्यादा फायदा मिलता है. आप इस तेल को रातभर भी नाभि में डालकर सो सकते हैं या फिर इसे 15 से 30 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है. आप रोजाना नाभि में तेल डाल सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन