Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा पर जरूर जाएं ये 5 घाट, शाम की आरती और नजारों से नहीं हटेंगी नजरें

Ganga Dussehra Ghat: अगर आप भी गंगा दशहरा पर किसी खास जगह जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये 5 घाट आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं. इन घाट पर भव्य पूजा की जाती है और यहां पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है.

Ganga Dussehra Ghat
1 / 6
गंगा दशहरा पर जरूर जाएं ये 5 घाट. Image Credit- Gemini

Ganga Dussehra Ghat: भारत आस्थाओं से भरा हुआ देश है, जहां पर नदियों को मां का दर्जा किया जाता है. इसलिए गंगा दशहरा जैसा त्योहार मनाया जाता है, जो इस साल 25 मई के दिन पड़ रहा है. इस खास मौके पर देश में मौजूद सभी गंगा घाटों को सजाया जाता है. पूजा की जाती है और यहां पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. कहीं भव्य गंगा आरती होती है तो कहीं श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमाते हैं. अगर आप भी गंगा दशहरा पर किसी खास जगह जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये 5 घाट आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं.

विज्ञापन

त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश

त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश 2 / 6

त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में मौजूद है, जिसे शांत वातावरण के लिए जाना जाता है. मगर गंगा दशहरा के मौके पर इस घाट को खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है और पूजा की जाती है. पहाड़ों के बीच पूजा करना यकीनन मजा दोगुना बढ़ जाता है. इसे भी पढ़ें- दुनिया का इकलौता ‘Rainbow Mountain’! आखिर क्यों रंग-बिरंगा दिखता है पेरू का ये पहाड़

विज्ञापन

अस्सी घाट, काशी

अस्सी घाट, काशी 3 / 6

वाराणसी के घाट की बात की जाए और अस्सी घाट को ना शामिल किया जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता. आम दिनों में यह वैसे ही आस्था से भरा हुआ रहता है, लेकिन गंगा दशहरा के दिन सांस्कृतिक आयोजन की खूबसूरती अलग होती है.

दशाश्वमेध घाट, वाराणसी

दशाश्वमेध घाट, वाराणसी 4 / 6

गंगा आरती के लिए यह घाट भी बहुत ही खूबसूरत माना जाता है. यहां पर भव्य आरती आयोजित की जाती है और लोग दूर-दूर से आकर अपनी आस्था दिखाते हैं. भगवान की पूजा करके अपना दिल हल्का करते हैं.

विज्ञापन

हर की पौड़ी घाट, हरिद्वार

हर की पौड़ी घाट, हरिद्वार  5 / 6

गंगा आरती की बात की जाए और गंगा हरिद्वार का नाम ना लिया जाए.. ऐसा हो नहीं सकता. यह घाट बहुत ही मशहूर है, जहां पर कई दिन पहले ही साज-सज्जा की जाने लगी है. आप भी गंगा आरती के लिए यहां जाने का प्लान बना सकते हैं.

राम की पैड़ी, अयोध्या

राम की पैड़ी, अयोध्या 6 / 6

राम की पैड़ी में भी गंगा आरती का भव्य आयोजन किया जाता है. यह पूरा घाट दीपों की रोशनी से जगमगाता है और शाम को बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. लोग यहां पर दूर-दूर से पूजा करने के लिए आते हैं. इसे भी पढ़ें- AC नहीं है तो ना लें टेंशन! नौतपा में छत को ऐसे रखें ठंडा, घर में नहीं बरसेगी आग

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन