महिलाओं का राज! दुनिया का ऐसा बाजार जहां हर दुकानदार है महिला
Ima Keithel Market: मार्केट में ज्यादातर दुकानदार पुरुष होते हैं, लेकिन एक ऐसा मार्केट है जहां पर सिर्फ महिलाएं दुकानदार हैं. यह सदियों पुरानी परंपरा है, जहां पर महिलाओं को आत्मनिर्भरता समझा जाता है.

Ima Keithel History: भारत में कई ऐसे बाजार हैं जो अपनी खासियत के लिए मशहूर हैं, लेकिन क्या आपने कभी ऐसे बाजार के बारे में सुना है जहां सभी दुकानदार सिर्फ महिलाएं हैं. इस मार्केट में सिर्फ महिलाएं हैं, लेकिन पुरुष खरीदारी करने आते हैं. सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन भारत में यह अनोखा बाजार मौजूद है.
कहां है यह अनोखा बाजार?
2 / 6यह खास मार्केट भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में मौजूद है. राजधानी इम्फाल में स्थित इस मार्केट का नाम इमा कैथेल है, क्योंकि स्थानीय भाषा इसका मतलब बाजार होता है. इसे भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर मेडिकल स्टोर क्यों नहीं होता है? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
500 साल से ज्यादा पुराना है इतिहास
3 / 6इमा कैथेल को दुनिया का सबसे बड़ा महिला बाजार माना जाता है. इसका इतिहास लगभग 16वीं शताब्दी से जुड़ा हुआ है. इसका इतिहास काफी पुराना है और महिलाओं का मार्केट चलाना भी प्राचीन है.
महिलाएं क्यों होती हैं दुकानदार?
4 / 6कहा जाता है कि जब पुरुषों को युद्ध या अन्य कामों के लिए दूर जाना पड़ता था, तब महिलाओं ने धीरे-धीरे यह परंपरा इतनी मजबूत हो गई कि आज भी यहां सिर्फ महिलाएं ही दुकानें चलाती हैं.
कितनी महिलाएं चलाती हैं बाजार?
5 / 6इस बाजार में करीब 3,000 से 5,000 महिलाएं व्यापार करती हैं. यहां दुकान लगाने का अधिकार सिर्फ शादीशुदा महिलाओं को है. पीढ़ी दर पीढ़ी यह कारोबार परिवार की महिलाओं को ही सौंपा जाता है.
इस मार्केट क्या सामान मिलता है?
6 / 6इमा कैथेल में जरूरत को सामान मिलता है. यहां आप फ्रेश सब्जियां, फल, मसाले, कपड़े, हस्तशिल्प और मार्केट का सामान आदि खरीद सकते हैं. इसे भी पढ़ें- गर्मी में कैसे स्टोर करें दूध की मलाई? ये 5 तरीके स्वाद में नहीं आने देंगे कोई फर्क