गर्मी में कैसे स्टोर करें दूध की मलाई? ये 5 तरीके स्वाद में नहीं आने देंगे कोई फर्क

Malai Ko Kaise Store Kare: गर्मी के मौसम में दूध की मलाई को सही तरीके से स्टोर करना बहुत जरूरी है. एयरटाइट कंटेनर, फ्रिज या फ्रीजर का सही इस्तेमाल और सफाई का ध्यान रखकर आप मलाई को लंबे वक्त कर स्टोर कर सकते हैं.

Malai Ko Kaise Store Kare
1 / 6
Malai Ko Kaise Store Kare

Malai Storing Tips: दूध की मलाई का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. आप मलाई से देसी घी और मक्खन जैसे चीजें भी बना सकते हैं. इसलिए कई लोग रोजाना दूध से निकली मलाई को जमा करते रहते हैं ताकि इकट्ठा होने पर घी को निकाला जा सके. हालांकि, गर्मियों में तापमान अधिक होने की वजह से मलाई जल्दी खराब हो सकती है. अगर इसे सही तरीके से स्टोर न किया जाए तो इसका स्वाद, खुशबू और इसका रंग खराब हो जाता है.

विज्ञापन

मलाई को बाहर ना छोड़ें 

मलाई को बाहर ना छोड़ें 2 / 6

दूध से मलाई निकालने के बाद उसे लंबे समय तक कमरे के तापमान पर न छोड़ें. गर्मी में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, जिससे मलाई खराब हो सकती है. मलाई निकालते ही उसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख दें. इसे भी पढ़ें- कच्चे दूध से घर पर ही करें फेशियल, स्किन ग्लो करने के साथ-साथ हो जाएगी सॉफ्ट

विज्ञापन

सूखे कंटेनर का इस्तेमाल 

सूखे कंटेनर का इस्तेमाल 3 / 6

मलाई को रखने के लिए आप सूखे कंटेनर का इस्तेमाल करें. सूखे कंटेनर में मलाई का स्वाद बदलता नहीं है और लंबे वक्त तक स्वाद नहीं आता है. गीले या गंदे बर्तन में मलाई रखने से उसमें फफूंदी या खराब गंध आने की संभावना बढ़ जाती है.

गर्म मलाई ना मिलाएं 

गर्म मलाई ना मिलाएं 4 / 6

अगर आप लंबे वक्त तक मलाई इकट्ठा करते हैं तो नई मलाई ज्यादा गर्म ना मिलाएं. ऐसा करने से मलाई खराब हो सकती हैं, क्योंकि ठंड-गर्म नुकसानदायक हो सकता है. गर्म मलाई को सीधे जमा हुई मलाई में मिलाने से पूरी खराब हो जाती है.

विज्ञापन

फ्रीजर का इस्तेमाल करें  

फ्रीजर का इस्तेमाल करें  5 / 6

अगर आप 15 दिन या उससे ज्यादा समय तक मलाई स्टोर करना चाहते हैं तो इसे फ्रीजर में रखें. फ्रिज में रखने से मलाई में स्मेल आ सकती है. इसलिए जरूरत पड़ने पर इसे बाहर निकालकर नॉर्मल तापमान पर आने दें और फिर इसका इस्तेमाल करें.

ज्यादा दिन तक ना रखें

ज्यादा दिन तक ना रखें 6 / 6

आप मलाई को ज्यादा दिन तक ना रखें, क्योंकि मलाई ज्यादा रखने से खट्टी और अजीब बदबू की हो जाती है. इससे रंग में फर्क नजर आ सकता है. आपको फफूंदी के निशान भी नजर आ सकते हैं. इसे भी पढ़ें- नाश्ते के लिए बेस्ट है हेल्दी दही पोहा, स्वाद के साथ-साथ पाचन को रखेगा दुरुस्त

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन