क्या खाने से बाल मजबूत और घने होते हैं?

Foods For Strong Hair: खानपान अगर सही हो तो इसका फायदा शरीर को ही नहीं बल्कि बालों को भी मिलता है. ऐसे में यहां जानिए खाने की वो कौन-कौन सी चीजें हैं जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करती हैं.

Foods For Strong Hair
1 / 7
Foods For Strong Hair

Strong Hair: बाल जितने घने और मजबूत होते हैं उतने ही खूबसूरत नजर आते हैं. लेकिन, व्यस्त जीवनशैली और प्रदूषण के कारण बालों को नुकसान होता है जिससे हेयर प्रॉब्लम्स बढ़ने लगती हैं. इसके साथ ही, शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर बाल पतले हो सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए क्या खाने पर बालों को मजबूत और घना बनाया जा सकता है. इन फूड्स को आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

विज्ञापन

अंडे खाने पर मिलेगा फायदा

अंडे खाने पर मिलेगा फायदा 2 / 7

अंडे प्रोटीन, विटामिन ए, डी और विटामिन बी12 के अच्छे स्त्रोत होते हैं. इनमें जिंक की भी अच्छी मात्रा होती है. ऐसे में अंडे खाने पर बालों को मजबूती मिलती है.

विज्ञापन

खाएं ये सूखे मेवे

खाएं ये सूखे मेवे3 / 7

बादाम और अखरोट विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं जो बालों को मजबूती देते हैं. वहीं, मूंगफली में बायोटिन की अच्छी मात्रा होती है जो बालों के लिए फायदेमंद होती है. ऐसे में इन सूखे मेवों को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.  

चिया सीड्स बालों को बनाएं खूबसूरत

चिया सीड्स बालों को बनाएं खूबसूरत 4 / 7

सुंदर, शाइनी (Shiny Hair) और स्ट्रोंग बालों के लिए चिया सीड्स खाए जा सकते हैं. ये अमीनो एसिड्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, कॉपर और प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होते हैं और बालों की खूबसूरती बनाए रखते हैं.

विज्ञापन

इन फलों को बनाएं डाइट का हिस्सा

इन फलों को बनाएं डाइट का हिस्सा 5 / 7

अपनी डाइट में अमरूद, कीवी और अंगूर जैसे फल शामिल करें. ये फल विटामिन, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और बालों को रिपेयर और प्रोटेक्ट करते हैं.

एवोकाडो

एवोकाडो 6 / 7

बालों को मजबूत बनाने के लिए एवोकाडो खाया जा सकता है. विटामिन ई, बायोटीन और फैटी एसिड्स से भरपूर एवोकाडो बालों को जड़ों से सिरों तक मजबूती देता है. ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को दूर करने में असरदार होता है.

विज्ञापन

स्कैल्प का भी रखें ख्याल

स्कैल्प का भी रखें ख्याल 7 / 7

बालों को मजबूत बनाए रखने के लिए स्कैल्प का सही तरह से ख्याल रखना जरूरी है. हफ्ते में 1-2 बार सिर की हल्के गर्म तेल से मालिश करके हेयर वॉश करने पर बालों को फायदा मिलता है. इससे स्कैल्प को नमी मिलती है और स्कैल्प की बेहतर सफाई भी हो जाती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन