ये 6 संकेत बताते हैं कि आपका बॉयफ्रेंड अब आपसे प्यार नहीं करता, वक्त रहते करें पहचान

Signs he is forcing himself To Love You: अगर आपको शक है कि अब आपका पार्टनर आपसे प्यार नहीं करता तो इसकी पहचान वक्त पर कर लें, ताकि आगे जाकर दिल ज्यादा ना टूटे और आपको दर्द का एहसास कम हो. इसलिए हर रिश्ते का वक्त पर मूल्यांकन करना जरूरी है. 

signs he is forcing himself To Love You
1 / 7
पार्टनर नहीं करता प्यार, यूं करें पहचान. Image Credit- Freepik

किसी भी रिश्ते में प्यार होना बहुत जरूरी होता है. अगर प्यार नहीं होगा तो आप पार्टनर से खुलकर अपनी बात नहीं कह पाएंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि रिश्ते की नींव भरोसे, सम्मान और सच्चाई पर टिकी होती है. इसमें से अगर एक भी चीज कम हो जाए तो परेशानी पैदा हो सकती है, क्योंकि लंबे रिलेशनशिप के लिए प्यार होना जरूरी है. अगर आप भी किसी के साथ प्यार में हैं तो जरूरी है यह जानना कि सामने वाला आपसे सच्चा प्यार करता है या नहीं. कई बार दिखावा इंसान को धोखे में रख सकता है और बाद में पता चलने पर दिल टूट सकता है.

विज्ञापन

इमोशन की कद्र ना होना 

इमोशन की कद्र ना होना  2 / 7

अगर आपका पार्टनर बार-बार आपकी फीलिंग्स को नजरअंदाज करता है या आपकी बात नहीं सुनता तो यह प्यार कम होने का संकेत हो सकता है. अगर ऐसा बार-बार हो रहा है तो एक बार अपने पार्टनर से बात जरूर करें. इसे भी पढ़ें- बारिश में नाश्ते का मजा करें दोगुना, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट पालक का सूप

विज्ञापन

बात करने से बचना

बात करने से बचना 3 / 7

फोन पर बात करने से बचना और बात कर रहा है तो बहुत कम बोलना, रुचि कम दिखाना या आपके मैसेज या कॉल का जवाब लंबे समय तक नहीं देता और रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश भी नहीं करता तो रिश्ते में प्यार कम हो सकता है.

सिर्फ अपनी जरूरतों पर ध्यान देना

सिर्फ अपनी जरूरतों पर ध्यान देना 4 / 7

एक हेल्दी रिश्ते में दोनों की जरूरतों और इच्छाओं का सम्मान किया जाता है. अगर हर फैसला सिर्फ एक ही इंसान के मुताबिक हो तो परेशानी बढ़ सकती है. एक हेल्दी रिश्ते में दोनों के इमोशन का ख्याल रखना जरूरी है.

विज्ञापन

रिश्ते को लेकर क्लियर ना होना 

रिश्ते को लेकर क्लियर ना होना  5 / 7

जब भी आप फ्यूचर की बात करते हैं तो पार्टनर चढ़ जाता है या बात को टालने लगता है तो यह संकेत ठीक नहीं है. अगर आप दोनों प्यार में हैं तो रिश्ते को लेकर खुलकर बात करनी आनी चाहिए.

रिश्ते को बेहतर ना बनाना 

रिश्ते को बेहतर ना बनाना  6 / 7

हर रिश्ते में मतभेद होते हैं, लेकिन जब एक इंसान हर बार समस्याओं को सुलझाने के बजाय उन्हें नजरअंदाज करे और रिश्ते को सुधारने में कोई रुचि न दिखाए तो यह संकेत हो सकता है कि वह इमोशनल रुचि नहीं रखता है और आपके साथ टाइम पास कर रहा है.

विज्ञापन

क्या करना चाहिए? 

क्या करना चाहिए?  7 / 7

अगर आपको इसमें से कोई भी लक्षण नजर आएं तो शांत मन से अपने पार्टनर से बात करें. पहले ही ना समझें कि आपका पार्टनर आपसे प्यार नहीं करता है. बेहतर होगा कि आप एक दूसरे साथ वक्त निकालें और बैठकर अपने फ्यूचर को लेकर बात करें. इसे भी पढ़ें-  बरसात के मौसम में क्यों झड़ते हैं बाल? जानिए इन दिनों में Hair Fall कैसे करें कंट्रोल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन