प्रेग्नेंट Samantha को हो गई है इंसोमनिया की दिक्कत, यहां जानिए क्या है यह डिसऑर्डर

Pregnant Samantha: एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु प्रेग्नेंट हैं और इस दौरान अपनी सेहत और लाइफस्टाइल की अपडेट्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस को देती रहती हैं. इसी तरह इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए समांथा ने बताया कि उन्हें इंसोमनिया हुआ है.

Samantha Disorder

समांथा को कौन सी स्वास्थ्य समस्याएं हैं?

विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु और पति राज निदिमोरु अपने पहले बच्चे के वेलकम की तैयारी कर रहे हैं. समांथा इस दौरान अपने फैंस को भी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स देती रहती हैं. बीती 9 जुलाई को भी समांथा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक ऐसी ही स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा, “इंसोमिनया काफी मजेदार है. फिर भी हम Zym (जिम) जाते हैं.” इंसोमिनया (Insomnia) का नाम आपने भी सुना ही होगा. लेकिन, क्या आप जानते हैं इंसोमिनया क्या है और जिंदगी को कैसे प्रभावित करता है? यहां जानिए इंसोमनिया के बारे में सबकुछ.

यह भी पढ़ें – शरीर पर दिखने वाले ये 6 संकेत बताते हैं आपको नींद की जरूरत है, स्लीप मेडिसिन फिजीशियन ने बताए लक्षण

विज्ञापन

इंसोमनिया क्या होता है

इंसोमनिया एक स्लीप डिसऑर्डर (Sleep Disorder) है जिसके कारण व्यक्ति को नींद नहीं आती है या सोए रहना मुश्किल होता है. इंसोमनिया में यह भी होता है कि व्यक्ति बहुत जल्दी जाग जाता है या फिर दोबारा उसे नींद नहीं आती है. ऐसे में इंसोमनिया के कारण व्यक्ति रात-रातभर बिना सोए रहता है जिससे दिन में नींद की कमी के कारण वह ठीक तरह से अपने रोजमर्रा के काम भी नहीं कर पाता है. इससे व्यक्ति का मूड भी ज्यादातर खराब ही रहता है.

क्या हमेशा रहती है इंसोमनिया की दिक्कत

वयस्क व्यक्ति को इंसोमनिया होने पर वह हमेशा इस डिसोर्डर से ग्रस्त रहे ऐसा जरूरी नहीं है. इंसोमनिया शॉर्ट टर्म भी हो सकता है. यह कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ्तों तक भी प्रभावित कर सकता है. वहीं, इस इंसोमनिया की वजह स्ट्रेस हो सकता है और प्रेग्नेंसी (Pregnancy) के दौरान महिलाओं को इंसोमनिया होना सामान्य दिक्कतों में से एक है.

विज्ञापन

इंसोमनिया के क्या लक्षण होते हैं

  • इंसोमनिया होने पर रात के समय नींद नहीं आती है
  • बीच रात ही नींद खुल जाती है
  • सुबह समय से पहले ही नींद खुल जाती है और दोबारा नहीं आती
  • दिनभर नींद के झटके आते हैं और शरीर में थकान महसूस होती है
  • मूड खराब रहता है, एंजाइटी और डिप्रेशन जैसी दिक्कतें महसूस हो सकती हैं
  • फोकस बिगड़ जाता है और किसी चीज पर ध्यान नहीं दिया जाता
  • गलतियां ज्यादा होने लगती हैं, बैलेंस भी बिगड़ सकता है
  • नींद को लेकर हर समय चिंता लगी रहती है

इंसोमनिया होने के क्या कारण हैं

विज्ञापन

पारिवारिक इतिहास – अगर परिवार में किसी को इंसोमिनिया रहा हो तो आने वाली जनरेशन को भी इंसोमिनया की दिक्कत हो सकती है.

मेडिकल कंडीशन – किसी तरह की टेम्पोरेरी मेडिकल इंडीशन, कोरोना या कोई चोट, क्रोनिक कंडीशन या शरीर में दर्द रहने की दिक्कत हो तो इंसोमनिया हो सकता है.

विज्ञापन

एक्टिव ब्रेन – अगर आपका एक्टिव ब्रेन है या ब्रेन केमिस्ट्री में दिक्कत है तो इंसोमनिया हो सकता है.

हार्मोनल बदलाव – प्रेग्नेंसी और मेनोपोज के दौरान नींद से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं.

विज्ञापन

मेंटल हेल्थ कंडीशंस – दिमाग से जुड़ी दिक्कतें जैसे एंजाइटी और डिप्रेशन भी क्रोनिक इंसोमनिया की वजह बन सकते हैं.

तनाव के चलते – जीवन में कुछ ठीक ना होने पर या बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेने पर इंसोमनिया हो सकता है. वहीं, खराब स्लीपिंग हैबिट्स भी इंसोमनिया की वजह बन सकती हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ