बारिश के मौसम में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए? फूड पॉइजनिंग होते नहीं लगेगी देर

Vegetables To Avoid In Monsoon: ऐसी कुछ सब्जियां हैं जिन्हें मॉनसून में खाया जाए तो सेहत बिगड़ सकती है. ये सब्जियां पेट की दिक्कतों से लेकर इंफेक्शंस तक की वजह बन सकती हैं. ऐसे में इन्हें खाने से बचना जरूरी है.

Monsoon Me Kaun Si Sabji Nahi Khani Chahiye
1 / 7
Monsoon Me Kaun Si Sabji Nahi Khani Chahiye

What Not To Eat In Monsoon: बरसात के मौसम में खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. इस मौसम में सब्जियां अगर बैक्टीरिया के संपर्क में आ जाएं तो इन्हें खाकर व्यक्ति संक्रमित हो सकता है. ऐसे में बरसात के मौसम में कुछ सब्जियों के सेवन से परहेज करना जरूरी हो जाता है. यहां जानिए कौन सी हैं ये सब्जियां जिन्हें बरसात में घर नहीं लाना चाहिए.

विज्ञापन

फूलगोभी और पत्तागोभी

फूलगोभी और पत्तागोभी 2 / 7

फूलगोभी और पत्तागोभी को बरसात के मौसम में खाने से परहेज करना चाहिए. इन सब्जियों की लेयर्स में या फूल गोभी के छोटे-छोटे फूलों के बीच फंगस आसानी से फंस जाते हैं.

विज्ञापन

मशरूम

मशरूम 3 / 7

मशरूम अगर थोड़ा भी संक्रमित हो तो इसे खाने पर फूड पॉइजनिंग का रिस्क बढ़ जाता है. ऐसे में बरसात में मशरूम खाने से खासा परहेज करना चाहिए.

पालक

पालक 4 / 7

बरसात के मौसम में पालक को अच्छे से धोने पर भी माइक्रोब्स इसमें मौजूद होते हैं. ये माइक्रोब्स गट इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं.

विज्ञापन

धनिया और पुदीना

धनिया और पुदीना 5 / 7

पत्तेदार हर्ब्स जैसे धनिया और पुदीना को भी बरसात के मौसम में कम खाने की कोशिश करनी चाहिए. ये मिट्टी के बेहद करीब उगती हैं और इसीलिए बरसात में मिट्टी के बैक्टीरिया से संक्रमित हो सकती हैं.

कम वॉटर कंटेंट वाली सब्जियां खाएं

कम वॉटर कंटेंट वाली सब्जियां खाएं 6 / 7

बरसात के मौसम में खाने के लिए सबसे अच्छी सब्जियां वो हैं जिनका वॉटर कंटेंट कम होता है. लौकी, परवल, फलियां, कद्ददू और कॉर्न वगैरह इस मौसम में खा सकते हैं.

विज्ञापन

दाल-राजमा भी खाएं

दाल-राजमा भी खाएं 7 / 7

बारिश के मौसम में खाने के लिए दाल, राजमा और चने वगैरह भी बिल्कुल सेफ हैं. इन्हें खाने पर शरीर में प्रोटीन की कमी भी नहीं होती है और इम्यूनिटी भी अच्छी बनी रहती है. यह भी पढ़ें - अंडे से ज्यादा प्रोटीन है इन 7 फूड्स में, नाश्ते में आप भी खा सकते हैं ये चीजें अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन