चायपत्ती के पानी से सिर धोने पर क्या होता है? जानिए बालों की कायापलट करने में कैसे असरदार है यह नुस्खा
Chai Patti Water For Hair: बालों पर घर की अनेक चीजें लगाकर देखी जाती हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं चायपत्ती भी बालों के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है. यहां जानिए कैसे लगाएं सिर पर चायपत्ती का पानी.

Tea Water For Hair Fall: भारतीय रसोई को यूं ही खजाना नहीं कहा जाता है. देसी मसालों से लेकर रसोई की हर एक चीज का इस्तेमाल किसी ना किसी सौंदर्य प्रोडक्ट के रूप में किया जा सकता है. पुराने जमाने में इसीलिए चायपत्ती का भी बालों की देखरेख में खूब इस्तेमाल होता था. क्या आप जानते हैं चायपत्ती का पानी बालों के लिए एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद होता है. यहां जानिए सिर पर चायपत्ती का पानी (Chai Patti Ka Pani) लगाने से क्या होता है.
चायपत्ती बालों के लिए कैसे अच्छी है
2 / 7चायपत्ती में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और खनिज होते हैं जो बालों को सतह से लेकर सिरों तक फायदा देते हैं. फ्री रेडिक्लस को दूर करने से लेकर बालों के हेयर फॉलिकल्स को हुए डैमेज को कम करने तक में चायपत्ती के फायदे दिखते हैं.
कैसे तैयार करें चायपत्ती का पानी
3 / 7आप काली चाय को पानी में पकाकर पानी तैयार कर सकते हैं. इस पानी को ठंडा करने के बाद ही बालों में लगाने के लिए इस्तेमाल करें.
कैसे लगाएं चायपत्ती का पानी
4 / 7चायपत्ती के पानी को कप में लेकर सिर धोने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इस पानी में रूई को डुबोकर सिर पर लगा सकते हैं या फिर चायपत्ती का पानी स्प्रे बोतल में भरकर बालों पर लगाया जा सकता है.
सफेद बाल हो सकते हैं काले
5 / 7अगर नियमित तौर पर काली चाय के पानी से बाल धोए जाएं तो यह पानी सफेद बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने में मददगार हो सकता है. इस पानी से बालों की रंगत गहरी होने लगती है.
बढ़ते हैं बाल
6 / 7चायपत्ती में मौजूद कैफीन स्कैल्प पर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है. इससे हेयर फॉलिकल्स एक्टिवेट होती है और बाल हेल्दी और घने बनते हैं.
डैंड्रफ कम होता है
7 / 7चायपत्ती के पानी से सिर धोने पर इसमें मौजूद गुण स्कैल्प पर जमे एक्सेस ऑयल को निकालता है और इस पानी से डैंड्रफ से भी छुटकारा मिलता है. यह भी पढ़ें - आंखों के काले घेरों पर क्या लगाने पर मिलेगा फायदा? यहां जानिए Dark Circles का रामबाण इलाज क्या है अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.