24 घंटे रहती है धूप! दुनिया की इन जगहों पर सूरज नहीं डूबता, जानिए वैज्ञानिक कारण

Kaha Suraj Nahi Doobta: हम सभी का एक रूटीन है, पूरे दिन बिजी रहने के बाद लोग रात में सोते हैं. यह बेसिक चीज है, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जहां कई दिनों या फिर कई महीनों तक सूरज डूबता ही नहीं. ऐसे में लोग सोते कैसे हैं, आइए जानते हैं.

Kaha Suraj Nahi Doobta
1 / 8
दुनिया की इन जगहों पर सूरज नहीं डूबता

Places Where Sun Never Rises: दुनिया में एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है, लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं जहां पर कई दिनों या महीनों तक सूरज नहीं निकलता. ऐसा इसलिए क्योंकि धरती अपनी धुरी पर लगभग 23.5 डिग्री झुकी हुई है. इसी झुकाव की वजह से मौसम बदलता है. गर्मियों के दौरान उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव के पास स्थित क्षेत्रों में पृथ्वी का झुकाव ऐसा होता है कि जहां सूरज लंबे समय तक नीचे नहीं जाता. यह जगहें कौन-सी हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

नॉर्वे 

नॉर्वे 2 / 8

नॉर्वे को 'लैंड ऑफ द मिडनाइट सन भी कहा जाता है. यहां के उत्तरी हिस्से, खासकर ट्रोम्सो और स्वालबार्ड जैसी जगहों पर में मई से जुलाई के बीच सूरज कई हफ्तों तक नहीं डूबता है. इसे भी पढ़ें- खाना खाते ही क्यों आने लगती है पॉटी? जानिए किन बीमारियों का हो सकता है संकेत

विज्ञापन

स्वीडन 

स्वीडन 3 / 8

स्वीडन के उत्तरी इलाके में गर्मियों के मौसम में करीब दो महीने तक रात पूरी तरह अंधेर नहीं होती. यहां आधी रात के समय भी हल्की धूप देखने को मिलती है. यह नजारा दुनियाभर के लोगों को बहुत पसंद है.

फिनलैंड 

फिनलैंड 4 / 8

फिनलैंड के उत्तरी भाग में गर्मियों के दौरान लगभग 70 से 75 दिनों तक सूरज नहीं डूबता. वहीं, सर्दियों में इसके उलट लंबे समय तक अंधेरा भी रहता है, जिसे 'पोलर नाइट' कहा जाता है.

विज्ञापन

आइसलैंड 

आइसलैंड 5 / 8

आइसलैंड पूरी तरह आर्कटिक सर्कल के अंदर नहीं आता, लेकिन जून के आसपास यहां रात बहुत छोटी होती है. कई जगहों पर आधी रात में भी उजाला बना रहता है.

कनाडा

कनाडा6 / 8

कनाडा के उत्तरी क्षेत्र जैसे नुनावुत में गर्मियों के दौरान कई सप्ताह तक सूरज नहीं डूबता. वहीं, सर्दियों में यहां लंबे समय तक अंधेरा छाया रहता है.

विज्ञापन

रूस 

रूस 7 / 8

रूस के आर्कटिक क्षेत्र, खासकर मरमांस्क में हर साल मई से जुलाई के बीच कई सप्ताह तक सूरज नहीं डूबता. यह क्षेत्र भी 'मिडनाइट सन' देखने के लिए प्रसिद्ध है.

वहां के लोग कैसे सोते हैं?

वहां के लोग कैसे सोते हैं?8 / 8

जब रात में भी उजाला रहता है, लेकिन वहां के लोग घरों में ब्लैकआउट पर्दे लगाते हैं और समय पर सोने और उठने की आदत बनाए रखते हैं. वक्त के हिसाब से अपना रूटीन तय करते हैं. इसे भी पढ़ें- लीची में कीड़ों की पहचान कैसे करें? खरीदने से पहले इन बातों पर दें ध्यान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन