लीची में कीड़ों की पहचान कैसे करें? खरीदने से पहले इन बातों पर दें ध्यान

Litchi Buying Tips: लीची खरीदते समय सिर्फ उनके रंग पर ध्यान ना दें बल्कि इसकी बनावट और छिलके पर भी ध्यान दें. कई बार छोटा छेद लीची में कीड़े होने का संकेत होता है. 

Litchi worms harmful
1 / 7
क्या लीची में सच में कीड़े हो सकते हैं?

Litchi Buying Tips: गर्मियों के मौसम में लीची का मीठा और रसीला स्वाद लगभग हर किसी को पसंद आता है, लेकिन कई बार बाजार से खरीदी गई लीची के अंदर कीड़े या लार्वा निकल आते हैं, जिससे न सिर्फ स्वाद खराब होता है बल्कि स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है. ऐसे में लीची खरीदते समय कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर आप अच्छी लीची चुन सकते हैं.  

विज्ञापन

क्या लीची में सच में कीड़े हो सकते हैं?

क्या लीची में सच में कीड़े हो सकते हैं?2 / 7

बहुत सारे लोगों को लगता है लीची में कीड़े नहीं होते, लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि लीची लंबे समय तक पेड़ पर लगी रहने या सही तरीके से स्टोर ना करने की वजह से इसमें छोटे कीट हो जाते हैं. इसे भी पढ़ें- Monsoon Special: बारिश के मौसम में चाय के साथ ट्राई करें नूडल्स का क्रिस्पी पकौड़े, मिनटों में होगा तैयार

विज्ञापन

ऐसे पहचानें लीची में कीड़े हैं या नहीं

ऐसे पहचानें लीची में कीड़े हैं या नहीं3 / 7

अगर लीची के छिलके पर बहुत छोटे-छोटे छेद दिखाई दें तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि किसी कीट ने फल में एंट्री ली है तो ऐसे फल खरीदने से बचें.

नरम लीची न खरीदें 

नरम लीची न खरीदें 4 / 7

फ्रेश लीची हल्की सख्त महसूस होती है. अगर फल दबाने पर ज्यादा मुलायम लगे या अंदर से खाली जैसा महसूस हो तो वह खराब हो सकता है या उसमें कीड़े हो सकते हैं.

विज्ञापन

रंग पर ध्यान दें

रंग पर ध्यान दें5 / 7

अच्छी लीची का रंग गुलाबी-लाल या हल्का लाल होता है. अगर छिलके पर बड़े भूरे या काले धब्बे हों या फल सड़ता हुआ लगे तो उसे न खरीदें. इसमें खराब लीची ज्यादा निकल सकती हैं.

गुच्छे को ध्यान से देखें

गुच्छे को ध्यान से देखें6 / 7

अगर एक ही गुच्छे में कई लीचियां खराब, फटी हुई या सड़ी हुई दिख रही हों तो पूरा गुच्छा खरीदने से बचें. इससे बाकी फलों के भी संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है.

विज्ञापन

घर लाने के बाद क्या करें?

घर लाने के बाद क्या करें?7 / 7

लीची को सबसे पहले साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. 15 मिनट के लिए हल्के नमक वाले पानी में भिगो सकते हैं. इससे छिलके पर मौजूद गंदगी और छोटे कीड़े हटाने में मदद मिल सकती है. इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में कपड़े जल्दी कैसे सुखाएं? बिना धूप मिनटों में ऐसे दूर करें नमी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन