मोबाइल में चला गया पानी? बिना देर किए करें ये 5 काम, बच सकता है फोन

Phone Wet In Rain: बारिश में मोबाइल भीग जाए तो सबसे जरूरी है घबराने के बजाय सही कदम उठाना जरूरी नहीं. फोन इस्तेमाल करने से पहले इसे सुखाएं और फिर चालू करें, ताकि फटने से मोबाइल को बचाया जा सके.  

Phone Wet In Rain
1 / 7
मोबाइल को तुरंत बंद करें

Baarish Mein Phone Bheegna: दिल्ली में मानसून दस्तक दे रहा है और अब कभी भी बारिश हो जाती है. अचानक बारिश से परेशानी हो जाती है और भीगने की सामान गीला हो जाता है. अगर आपका भी बारिश में फोन गीला हो गया है तो घबराएं नहीं, क्योंकि इसे फिर से चालू किया जा सकता है. बस आपको तुरंत फोन ऑन नहीं करना है, क्योंकि फोन के अंदर पानी पहुंचने से उसकी स्क्रीन, स्पीकर, चार्जिंग पोर्ट या मदरबोर्ड तक खराब हो सकता है. बेहतर होगा कि आप फोन का इस्तेमाल हमारे बताए गए टिप्स को अपनाने के बाद करें.

विज्ञापन

मोबाइल को तुरंत बंद करें

मोबाइल को तुरंत बंद करें  2 / 7

फोन गीला होने पर तुरंत ऑन ना करें और अगर ऑन है तो ऑफ कर दें. भीगे हुए फोन को इस्तेमाल करते रहने से अंदर शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बढ़ सकता है. इसे भी पढ़ें- फ्रिज में रखे अंडे कहीं खराब तो नहीं हो गए? इन आसान तरीकों से मिनटों में करें पहचान

विज्ञापन

मोबाइल का कवर हटाएं

मोबाइल का कवर हटाएं 3 / 7

अपना फोन का कवर हटाएं और पानी को साफ करें. सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड और बाकी चीजों को हटाकर रख दें. इससे अंदर मौजूद नमी जल्दी सूखने में मदद मिल सकती है और फोन को खराब होने से बचाया जा सकता है.

फोन को सूखने दें

फोन को सूखने दें4 / 7

मोबाइल को सूखी और हवादार जगह पर कुछ घंटों के लिए रख दें. अगर हो सके तो चार्जिंग पोर्ट नीचे की ओर करके रखें ताकि पानी बाहर निकलने में मदद मिले. इससे फोन के अंदर पानी नहीं जाएगा.

विज्ञापन

सिलिका जेल का इस्तेमाल करें

सिलिका जेल का इस्तेमाल करें5 / 7

फोन के अंदर जा चुका पानी सिलिका जेल से सुखाया जा सकता है. आप फोन को सिलिका जेल के साथ डिब्बे में बंद करके रख सकते हैं. सिलिका जेल नमी सोखने में चावल से ज्यादा अच्छा काम करता है.

चार्ज ना करें फोन 

चार्ज ना करें फोन 6 / 7

मोबाइल के भीग जाने के बाद आप फोन को चार्ज ना करें. ऐसा करने से परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है. इसलिए पहले चेक करें कि आपका फोन सूख गया है या नहीं. अगर सूख गया है तो फोन चार्ज करें.

विज्ञापन

बारिश से कैसे बचाएं फोन? 

बारिश से कैसे बचाएं फोन?  7 / 7

आप फोन को शीट बैग में रखें और बारिश के पानी से बचाएं. अगर शीट बैग नहीं है तो फोन को तुरंत बंद करें, अच्छी तरह सुखाएं और पूरी तरह सूखने से पहले चार्ज या चालू करने से बचें. सही सावधानी बरतने से कई बार मोबाइल को गंभीर नुकसान से बचाया जा सकता है. इसे भी पढ़ें- पुराने घरों में गोबर और मिट्टी से लिपाई करने की परंपरा क्यों थी? जानिए हैरान कर देने वाली वजह

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन