फ्रिज में रखे अंडे कहीं खराब तो नहीं हो गए? इन आसान तरीकों से मिनटों में करें पहचान
Is An Egg Bad If It Sinks: फ्रिज में रखे-रखे अंडे खराब हो जाते हैं. इसलिए इनकी पहचान इस्तेमाल करने से पहले ही कर लेनी चाहिए, ताकि फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याओं से बचा जा सके.

Kharab Ande Ki Pehchan Kaise Kare: गर्मी हो या फिर सर्दी...हर भारतीय अंडा खाना पसंद करता है. सुबह नाश्ते में अंडा बनाकर खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि अंडे प्रोटीन, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत माने जाते हैं. इसलिए ज्यादातर लोग इन्हें एक साथ खरीदकर फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं, लेकिन कई बार लंबे समय तक फ्रिज में रखे रहने के कारण यह समझना मुश्किल हो जाता है कि अंडे खाने लायक हैं या खराब हो चुके हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
पानी आएगा काम
2 / 6इसे अपनाने के बाद आप खराब अंडे की पहचान कर सकते हैं. इसके लिए एक गिलास में पानी डालें और फिर अंडा डालकर चेक करें. अगर अंडा नीचे बैठकर एकदम सीधा या साइड में लेट जाए, तो वह फ्रेश है. अगर अंडा नीचे खड़ा हो जाए तो वो पुराना है. इसे भी पढ़ें- पुराने घरों में गोबर और मिट्टी से लिपाई करने की परंपरा क्यों थी? जानिए हैरान कर देने वाली वजह
अंडे को हिलाएं
3 / 6अंडे को कान के पास ले जाकर हल्के से हिलाएं. अगर अंदर से कोई आवाज नहीं आती तो अंडा फ्रेश है. अगर छप-छप जैसी आवाज सुनाई दे तो इसका मतलब है कि अंडा पुराना हो चुका है.
टूटने के बाद करें चेक
4 / 6अंडे को किसी कटोरी में तोड़कर देखें. अगर सफेद हिस्सा गाढ़ा और एक जगह टिका हुआ होना चाहिए. जर्दी गोल और उभरी हुई दिखनी चाहिए. अगर सफेद हिस्सा बहुत पतला हो या जर्दी फैल जाए, तो अंडा ज्यादा पुराना हो सकता है.
बदबू से करें पहचान
5 / 6खराब अंडे से बेकार स्मेल आती है और अगर अंडे से सड़े हुए खाने की बदबू आए तो इसे इस्तेमाल ना करें. खराब अंडा खाने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है और आपका पेट खराब हो सकता है.
फ्रिज में अंडे कितने दिन तक रख सकते हैं?
6 / 6अगर अंडों को सही तापमान पर फ्रिज में रखा जाए तो वे आमतौर पर 3 से 5 सप्ताह तक आसानी से चल सकते हैं. हालांकि, बेहतर स्वाद और गुणवत्ता के लिए इन्हें जितना जल्दी हो सके इस्तेमाल करना अच्छा रहता है. इसे भी पढ़ें- हार्ट ब्लॉकेज का पता कैसे लगाएं? एक्सपर्ट ने बताया घर बैठे जानने का सही तरीका