Pressure Cooker Hacks: प्रेशर कुकर की सीटी देर से बज रही है? इन 5 ट्रिक्स से मिनटों में करें समस्या दूर

Pressure Cooker Is Not Working: प्रेशर कुकर किचन में इस्तेमाल होने वाला बहुत ही पुराना बर्तन है. इसमें बहुत कम समय में खाना पका लिया जाता है, लेकिन अगर कुकर में सीटी नहीं आ रही है तो दूसरा खरीदने के बजाय हमारे बताए गए टिप्स फॉलो करें.

cooker ki siti kaam na karna
1 / 6
cooker ki siti kaam na karna

प्रेशर कुकर किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला बर्तन है. इसमें दूसरे बर्तनों से ज्यादा जल्दी खाना पक जाता है. साथ ही, कुकर में टाइम और खाने के स्वाद बहुत ही अलग आता है. इसलिए कुकर का हर रोज इस्तेमाल किया जाता है. इस दौरान कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. कई बार कुकर की सीटी नहीं आती तो कई बार रबड़ खराब हो जाती है. अच्छी बात यह है कि हर बार नई सीटी या नया कुकर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती. कई बार छोटी-छोटी वजहों से यह समस्या होती है, जिसे घर पर ही आसानी से ठीक किया जा सकता है.  

विज्ञापन

रबर गैसकेट चेक करना

रबर गैसकेट चेक करना2 / 6

आप रबर गैसकेट को चेक कर सकते हैं. कई बार यह ढीली हो जाती है या बीच से कटने की वजह से सीटी नहीं आती. इसलिए रबर को चेक करें और चेंज करके देखें. इसे भी पढ़ें- फ्रिज में रखे अंडे कहीं खराब तो नहीं हो गए? इन आसान तरीकों से मिनटों में करें पहचान

विज्ञापन

सीटी को साफ करें

सीटी को साफ करें3 / 6

कई बार खाने के छोटे-छोटे कण या मसाले स्टीम वेंट में फंस जाते हैं. इससे भाप का फ्लो इफेक्ट होता है और सीटी देर से बजती है. इसलिए कुकर धोते वक्त इसे जरूर साफ करें.

कुकर में सही पानी ना होना

कुकर में सही पानी ना होना4 / 6

कई बार सब कुछ ठीक होता है, लेकिन फिर भी सीटी नहीं आती. इसकी वजह कुकर में कम पानी होना या भाप कम बनना हो सकती है. इसलिए पानी की मात्रा चेक करें.

विज्ञापन

ढक्कन सही तरीके से बंद करें

ढक्कन सही तरीके से बंद करें5 / 6

अगर ढक्कन ठीक से लॉक नहीं हुआ है तो भाप बाहर निकलती रहेगी और प्रेशर बनने में देरी होगी. इसलिए ढक्कन को सही ढंग से बंद करें और खाना पकाने दें.

कुकर को सही आंच ना लगना

कुकर को सही आंच ना लगना6 / 6

गैस हल्की होती है तो तब भी सीटी देर से आती है. इसलिए आप कुकर में खाने और पानी की सही मात्रा का ध्यान रखें. गैस का फ्लेम को डिश के मुताबिक रखें, ताकि सीटी टाइम पर आ जाए. इसे भी पढ़ें- मोबाइल में चला गया पानी? बिना देर किए करें ये 5 काम, बच सकता है फोन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन