Gardening Tips: सितंबर में आसानी से उगाई जा सकती हैं ये सब्जियां, सर्दियों में घर पर मिलेगी फ्रेश फसल
Vegetables Planting Tips: सितंबर में सब्जियों की बुवाई यानी बीज बोकर आप सर्दियों के किचन गार्डन की तैयारी शुरू कर सकते हैं. पालक, मेथी, धनिया, मूली, गाजर, मटर और शलजम जैसी सब्जियां घर पर उगाने के ऑप्शन हो सकती हैं. इन्हें आप भी अपने गार्डन में जगह दे सकते हैं.

सितंबर का महीना गार्डनिंग के शौकीन लोगों के लिए काफी अच्छा है. बारिश की गर्मी कम होने लगती है और मौसम धीरे-धीरे ठंड की ओर बढ़ता है.ऐसे में घर की बालकनी, छत या छोटे किचन गार्डन में कई सब्जियों की बुवाई की जा सकती है. अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में आपको अपने ही घर से फ्रेश सब्जियां मिलें तो सितंबर से इसकी तैयारी शुरू कर सकते हैं. खास बात यह है कि सब्जियां उगाने के लिए आपके पास बड़ा गार्डन होना जरूरी नहीं है. आइए जानते हैं सितंबर में किन सब्जियों को घर पर लगाया जा सकता है.
पालक का पौधा
2 / 6सितंबर में पालक उगाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसके लिए आपको बहुत बड़े गमले की जरूरत नहीं होती, जिसकी चौड़े कंटेनर में पालक के बीज बो सकते हैं. बीज बोने के बाद मिट्टी में नमी बनाए रखें और पौधे को ऐसी जगह रखें जहां सीधा धूप मिले. इसे भी पढ़ें- आखिर चंदन के पेड़ पर ही क्यों नजर आते हैं सांप? खुशबू नहीं, ये वजह हो सकती है जिम्मेदार
मेथी का पौधा
3 / 6मेथी भी घर पर आसानी से उगाई जाने वाली हरी सब्जियों में शामिल है. इसके लिए आप गमले, ग्रो बैग या किसी चौड़े कंटेनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. मेथी के बीजों को मिट्टी में बहुत ज्यादा गहराई पर न डालें. हल्की नमी बनाए रखें और गमले को धूप वाली जगह पर रखें. कुछ समय बाद इसकी ताजी हरी पत्तियां इस्तेमाल की जा सकती हैं.
मूली का पौधा
4 / 6सितंबर के आसपास मूली की बुवाई भी की जा सकती है, अगर आप कंटेनर में मूली उगाना चाहते हैं तो ऐसा गमला चुनें जिसकी गहराई ज्यादा हो सकता है. मिट्टी भुरभुरी और अच्छी जल प्वाइंट वाली जगह रखें, ताकि पानी जमा न हो. मूली के पौधे को धूप मिलने पर अच्छी ग्रोथ में मदद मिल सकती है.
गाजर
5 / 6सितंबर में घर पर गाजर उगाने के लिए गहरा कंटेनर जरूरी होता है, क्योंकि इसकी जड़ मिट्टी के अंदर ग्रोथ होती है. गाजर के लिए मिट्टी ज्यादा सख्त न रखें और मिट्टी जितनी भुरभुरी होगी, जड़ को बढ़ने में इतनी आसानी होगी. साथ ही, गमले को ऐसी जगह रखें जहां पौधे को धूप मिल सके.
धनिया का पौधा
6 / 6किचन गार्डन शुरू करने वालों के लिए धनिया काफी आसान ऑप्शन हो सकता है. इसे छोटे गमले में भी उगाया जा सकता है और ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती. धनिया के बीज बोने से पहले उन्हें हल्का सा दबाकर दो हिस्सों में किया जा सकता है. जब पौधे बड़े होने लगें तो फ्रेश धनिया काटकर खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें- Kajari Teej Thali: कजरी तीज पर घर में सजाएं राजस्थानी स्पेशल थाली, इन पारंपरिक व्यंजनों से बढ़ाएं त्योहार का स्वाद