Kajari Teej Thali: कजरी तीज पर घर में सजाएं राजस्थानी स्पेशल थाली, इन पारंपरिक व्यंजनों से बढ़ाएं त्योहार का स्वाद
राजस्थानी खाने की खासियत उसका देसी स्वाद, मसालों की खुशबू और अलग-अलग तरह के पारंपरिक व्यंजन हैं. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मुश्किल रेसिपी की जरूरत भी नहीं है. बहुत ही आसानी से इन्हें थाली का हिस्सा बनाया जा सकता है.

Kajari Teej Thali: कजरी तीज का त्योहार महिलाओं के लिए खास माना जाता है. इस दिन पूजा-पाठ और व्रत के साथ-साथ घर में पारंपरिक पकवान बनाने की भी परंपरा रही है. अगर आप भी इस बार कजरी तीज पर कुछ खास बनाना चाहती हैं तो क्यों न घर पर ही राजस्थानी अंदाज की स्पेशल तीज थाली तैयार की जाए. राजस्थानी खाने की खासियत उसका देसी स्वाद, मसालों की खुशबू और अलग-अलग तरह के पारंपरिक व्यंजन हैं. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मुश्किल रेसिपी की जरूरत भी नहीं है.
तीज की थाली में शामिल करें दाल बाटी
2 / 7राजस्थानी खाने की बात हो और दाल बाटी का नाम न आए, ऐसा कैसे हो सकता है. दाल बाटी को आप तीज की स्पेशल थाली हिस्सा बना सकते हैं. बाटी को गेहूं के आटे से तैयार करके घी के साथ सेंका या पकाया जाता है और इसे पंचमेल दाल के साथ परोसा जाता है. इसे भी पढ़ें- आखिर चंदन के पेड़ पर ही क्यों नजर आते हैं सांप? खुशबू नहीं, ये वजह हो सकती है जिम्मेदार
साथ में बनाएं गट्टे की सब्जी
3 / 7राजस्थानी थाली में गट्टे की सब्जी भी खूब पसंद की जाती है. इसमें बेसन से बने गट्टों को मसालेदार दही की ग्रेवी में पकाया जाता है. इस सब्जी की खासियत यह है कि इसमें नॉर्मल सब्जियों की जरूरत नहीं पड़ती. इसलिए जब घर में सब्जियां कम हों, तब भी इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है.
केर सांगरी से बढ़ेगा राजस्थानी स्वाद
4 / 7अगर आप अपनी तीज थाली को बिल्कुल ट्रेडिशनल राजस्थानी टच देना चाहती हैं तो इसमें केर-सांगरी की सब्जी जरूर शामिल करें. केर और सांगरी को राजस्थान के पारंपरिक व्यंजनों में गिना जाता है. इसे मसालों के साथ पकाकर सूखी सब्जी के रूप में परोसा जाता है.
मीठे में बनाएं घेवर
5 / 7तीज के त्योहार पर मिठाई की बात हो तो घेवर का नाम जरूर आता है. राजस्थान की यह पारंपरिक मिठाई तीज और सावन के मौसम से भी खास तौर पर जुड़ी हुई है. आप बाजार से घेवर लाकर उस पर मलाई, रबड़ी या अपनी पसंद की टॉपिंग डालकर सर्व कर सकती हैं.
मालपुआ से बढ़ाएं मिठास
6 / 7तीज की थाली में मालपुआ भी शामिल किया जा सकता है. आटे या मैदे से तैयार किए जाने वाले मालपुए को घी में सेंककर या तलकर चाशनी में डुबोया जाता है. इसे गरमा-गरम रबड़ी के साथ सर्व करेंगे तो त्योहार की थाली और भी खास बन जाएगी.
दही या रायता जरूर रखना
7 / 7राजस्थानी थाली में दही या रायता खाने का स्वाद बैलेंस करने का काम करता है. आप बूंदी रायता, खीरे का रायता या साधारण मसाला दही तैयार कर सकती हैं. मसालेदार गट्टे या केर-सांगरी के साथ ठंडा रायता थाली में अच्छा कॉम्बिनेशन बनाता है. इसे भी पढ़ें- गैस स्टोव के गंदे बर्नर को साफ करने के लिए तुरंत बनाएं यह घोल, मिनटों में छूट जाएगी गंदगी