आखिर चंदन के पेड़ पर ही क्यों नजर आते हैं सांप? खुशबू नहीं, ये वजह हो सकती है जिम्मेदार
अगर आप चंदन के पेड़ के पास हैं तो सांप का ध्यान रखें, क्योंकि यह उनकी पसंदीदा जगह है. हालांकि, चंदन का पेड़ अपनी खुशबूदार लकड़ी के लिए जाना जाता है जिसका इस्तेमाल कई तरह की चीजों में किया जाता है.

चंदन का पेड़ अपनी खुशबू, औषधीय गुण और धार्मिक इस्तेमाल के लिए जाना जाता है. इसके अलावा अगर आपने ध्यान दिया होगा तो चंदन के पेड़ पर सांप लिपटे हुए दिखाई देंगे. बचपन से सुनी गई कहानियों और फिल्मों में भी इस तरह की तस्वीरें देखने को मिलती हैं. लेकिन क्या वाकई चंदन की खुशबू सांपों को अपनी ओर खींचती है? वैज्ञानिक नजरिए से देखें तो इसका कोई प्रमाण नहीं हैं, लेकिन इसके पीछे की क्या वजह है आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
क्या चंदन की खुशबू की वजह से आते हैं सांप?
2 / 6माना जाता है कि चंदन की खास खुशबू सांपों को अपनी ओर खींचती है, लेकिन कोई रिसर्च इस बात का दावा नहीं करती कि सांप सिर्फ खुशबू की वजह से ही आते हैं. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है. इसे भी पढ़ें- गैस स्टोव के गंदे बर्नर को साफ करने के लिए तुरंत बनाएं यह घोल, मिनटों में छूट जाएगी गंदगी
फिर चंदन के पेड़ के पास क्यों दिख सकते हैं सांप?
3 / 6इसका जवाब पेड़ की खुशबू से ज्यादा उसके आदत में छिपा हो सकता है. घनी वनस्पति, पत्तियों की लेयर, ढीली मिट्टी, गिरी हुई टहनियां और आसपास मौजूद चट्टानें सांपों को छिपने और आराम करने के लिए जगह दे सकती हैं. सांप अपने शरीर को कंट्रोल नहीं कर पाते और वो पेड़ पर चले जाते हैं.
घनी छाया है एक वजह
4 / 6चंदन के पेड़ या उनके आसपास की घनी वनस्पति जमीन पर छाया माइक्रोक्लाइमेट बना सकती है. खासकर गर्म मौसम में यह सांपों के लिए आराम करने के लिहाज से अच्छा हो सकता है. हालांकि, यह कहना सही नहीं होगा कि हर चंदन का पेड़ सांपों को पास बुलाने का काम करता है.
चंदन और सांपों का कनेक्शन इतना मशहूर कैसे हुआ?
5 / 6चंदन भारत में लंबे समय से धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व वाला पेड़ रहा है. वहीं सांपों, खासकर नागों से जुड़ी कई लोक कथाएं भी भारतीय संस्कृति में मौजूद हैं. इसलिए अगर किसी चंदन के पेड़ के पास सांप दिखाई देता है तो उसे पेड़ की खुशबू से इफेक्ट हुआ है.
सांप दिखे तो क्या करें?
6 / 6अगर चंदन के पेड़ या घर के आसपास सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने, छेड़ने या मारने की कोशिश न करें. सांप आमतौर पर इंसानों से बचने की कोशिश करते हैं और उन्हें घेरने पर ही खतरा बढ़ सकता है. इसे भी पढ़ें- बारिश में दीवार का पेंट उखड़ने लगा है? सीलन से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स