कॉलर के नीचे लगे बटन का क्या है सीक्रेट? वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Shirt Collar Button Reasons: कभी ना कभी शर्ट पहनते वक्त आपका ध्यान कॉलर पर लगे बटन पर जरूर गया होगा और शायद आपने सोचा भी होगा कि आखिर इस बटन का क्या यूज है? अगर अभी तक आपको इसका जवाब नहीं मिला है तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है.

Uses of Collar Buttons: फैशन इंडस्ट्री में लगातार बदलाव होते रहते हैं, लेकिन कुछ चीजें अभी भी ऐसी हैं जिसमें कुछ बदलाव नहीं किया गया. अगर 100 साल पहले देखा जाए तो वो चीजें ऐसे ही डिजाइन की जा रही हैं. इसमें कॉलर के साइड में लगा छोटा सा बटन भी शामिल है. हम ब्रांड शर्ट्स पहनते हैं, लेकिन ज्यादातर कॉलर के ऊपर दो छोटे बटन लगे होते हैं. हालांकि, कुछ लोगों को यह स्टाइल लगता है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि यह सिर्फ स्टाइल के लिए नहीं होते. ऐसा क्यों है आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
क्या है कॉलर के छोटे बटन का मतलब?
2 / 6शर्ट के कॉलर पर लगे छोटे बटन को इसलिए लगाया जाता है, जिसका काम होता है कॉलर के दोनों कोनों को रोकना. इससे कॉलर एक जगह पर रहता है और हवा में नहीं उड़ता. स्टाइल भी खराब नहीं होता है. इसे भी पढ़ें- बालों के लिए पानी PH लेवल कितना होना चाहिए? जान लीजिए वरना नहीं रुकेगा हेयर फॉल
बटन डाउन कहा जाता है?
3 / 6कॉलर पर बनाए गए बटन को बटन डाउन के नाम से जाना जाता है. यह खूबसूरती देने के साथ-साथ कॉलर को नया लुक देता है. कहा जाता है कि इन बटनों का इतिहास बहुत ही दिलचस्प और खेल से जुड़ा हुआ है.
क्या है इसका इतिहास?
4 / 6इतिहास के मुताबिक, इस ट्रेंड की शुरुआत घुड़सवारों के कपड़ों से हुई थी. उस वक्त वो लोग पोलो टी शर्ट्स पहना करते थे और इवी लीग के खिलाड़ी के कॉलर में ये बटन लगे रहते थे. तभी से ट्रेंड सभी शर्ट्स में दिखाई देने लगा.
कैजुअल लुक देने का काम
5 / 6बटन डाउन कॉलर वाली शर्ट कैजुअल लुक देने का काम करती है और कई ब्रांड की पहचान तो इस बटन से ही की जाती है. अगर आप रोज ट्रैवल करते हैं तो इस डिजाइन की शर्ट्स सबसे बेहतरीन मानी जाती हैं.
कॉलर के तीन प्रकार क्या हैं?
6 / 6ट्रेंड और फैशन के हिसाब से शर्ट के कॉलर तीन तरह के होते हैं. पहला स्टैंड यानी खड़ा कॉलर, दूसरा फ्लैट यानी सपाट कॉलर और तीसरा रोल यानी लुढ़का हुआ कॉलर आदि. हर कॉलर में बटन नहीं होता है, क्योंकि यह सिर्फ रोल कॉलर में दिया जाता है. इसे भी पढ़ें- बच्चा बात नहीं माने तो क्या करना चाहिए? पीडियाट्रिशियन ने बताया बच्चे से कैसें करें डील