बच्चा बात नहीं माने तो क्या करना चाहिए? पीडियाट्रिशियन ने बताया बच्चे से कैसें करें डील

Parenting Tips: आपका बच्चा भी अगर आपकी बात नहीं सुनता है और आप बोल-बोलकर थक जाते हैं तो पीडियाट्रिशियन की दी यह सलाह आपके काम आएगी. यहां जानिए बच्चे से बात मनवाने के लिए क्या किया जा सकता है.

bacha baat na mane to kya kare
1 / 7
bacha baat na mane to kya kare

Parenting: बच्चे अगर एक बार पैरेंट्स की बात नकारना शुरू कर दें तो इस आदत को सुधारना बेहद मुश्किल हो जाता है. पैरेंट्स बच्चे के सिर पर खड़े होकर भी उसे कुछ कहने लगें तब भी बच्चा बात नहीं सुनता है. ऐसे में पैरेंट्स सिर पकड़ लेते हैं और समझ नहीं पाते कि बच्चे से अपनी बात मनवाने के लिए क्या करें. इसी मुश्किल को सुलझाने का सुझाव दे रहे हैं पीडियाट्रिशियन डॉ. संतोष यादव. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि बच्चे अगर बात नहीं मानते हैं तो पैरेंट्स को क्या करना चाहिए और क्या नहीं. आपके भी बेहद काम आ सकती है डॉक्टर की यह सलाह.

विज्ञापन

बच्चे हमेशा उल्टा करते हैं

बच्चे हमेशा उल्टा करते हैं 2 / 7

डॉक्टर बताते हैं कि अक्सर ही पैरेंट्स बच्चे को कहते हैं कि कोई काम मत करो तो बच्चा उस काम को जरूर करता है, जैसे बच्चे को कहा जाता है कि कूदो नहीं या भागो नहीं तो बच्चा कूदने और भागने लगता है.

विज्ञापन

बात क्यों नहीं सुनते बच्चे

बात क्यों नहीं सुनते बच्चे 3 / 7

पैरेंट्स बच्चे को बात मानने के लिए तो कह देते हैं लेकिन बच्चे से कनेक्ट करना भूल जाते हैं. डॉक्टर बताते हैं कि चाइल्ड डेवलपमेंट में की गई रिसर्च के मुताबिक, आपको बच्चे को एक करेक्शन देने के लिए उससे कम से कम 5 इनटरेक्टिव कनेक्शन बनाने होंगे.

कैसे करें पॉजीटिव इनटरेक्शन

कैसे करें पॉजीटिव इनटरेक्शन 4 / 7

बच्चे से पॉजीटिव इनटरेक्शन बनाने के लिए बच्चे को गले लगने के लिए थैंक्यू, वेरी गुड, मम्मी की मदद करने के लिए थैंक्यू, अपने खिलौनों को ठीक से रखने के लिए थैंक्यू वगैरह कहें. इस पॉजीटिव इंटरेक्शन से बच्चे के दिमाग में बिइंग सीन, वैल्यूड और रेडी फॉर कनेक्शन का सिग्नल जाता है.

विज्ञापन

कनेक्ट करने के बाद करें करेक्ट

कनेक्ट करने के बाद करें करेक्ट 5 / 7

एक बार बच्चा आप से कनेक्ट करने लगेगा तो वह करेक्शन के लिए भी तैयार रहेगा. इस तरह आप बच्चे को अगर उसकी किसी गलती को सुधारने के लिए कहेंगे या किसी काम के लिए कहेंगे तो वह आपकी बात जरूर सुनेगा.

गुस्सा करने से बचें

गुस्सा करने से बचें 6 / 7

बच्चे से डील करते हुए इस बात का ध्यान रखें कि आप उसपर गुस्सा ना कर रहे हों. बच्चे पर गुस्सा करने से वह डरने लगता है और बात मानने के बजाय और जिद्दी होने लगता है.

विज्ञापन

बच्चे को समझने की कोशिश करें

बच्चे को समझने की कोशिश करें 7 / 7

बच्चे को समझना बेहद जरूरी है. बच्चे के मन-मस्तिष्क में क्या चल रहा है यह जाने बिना ही उसे डांटना सही नहीं है. जितना आप बच्चे को समझेंगे उतना ही वह भी आप की बात समझने लगेगा. यह भी पढ़ें - छोटे बच्चे के सिर के नीचे तकिया लगाना चाहिए या नहीं? जानिए डॉक्टर पैरेंट्स को क्या सलाह दे रहे हैं अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन