कैसे बनाया जाता है सोडा वाटर? शेफ भी नहीं बता पाएंगे इसका जवाब
Soda Water Made Of: सोडा वाटर का इस्तेमाल कई तरह की ड्रिंक्स बनाने के लिए किया जाता है, क्योंकि यह तरह का कार्बोनेटेड पानी है. कहा जाता है कि इसे बनाने के लिए कार्बन डाइऑक्साइड गैस का इस्तेमाल किया जाता है.

Soda Water Kaise Banta Hai: गर्मियों के मौसम में ठंडा ज्यादा पिया जाता है. इसलिए कुछ लोग नींबू पानी या ड्रिंक्स ज्यादा पीते हैं और स्वाद के लिए सोडा पानी का इस्तेमाल करते हैं. यकीनन आप भी सोडा वाटर को ड्रिंक्स में डालकर पीते होंगे. अगर हां, तो आपको पता होना चााहिए कि इसे कैसे बनाया जाता है. कई लोग मानते हैं कि इसमें सिर्फ बेकिंग सोडा मिलाया जाता है, जबकि सच इससे बिल्कुल अलग है. आइए इस लेख में सोडा वाटर बनने की पूरी प्रक्रिया जानते हैं.
क्या होता है सोडा वाटर?
2 / 7सोडा वाटर नॉर्मल पानी ही होता है, जिसमें कार्बन डाइऑक्साइड मिलाया जाता है. इसलिए इसमें बुलबुले दिखाई देते हैं और स्वाद भी नॉर्मल पानी से थोड़ा अलग होता है. हालांकि, कुछ देर खुला रखने पर इसकी गैस निकल जाती है. इसे भी पढ़ें- मॉनसून में स्किन ऑयली हो जाती है तो लगा लें यह फेस पैक, त्वचा ग्लोइंग दिखेगी आपकी
इसे कैसे बनाया जाता है?
3 / 7सोडा वाटर बनाने के लिए सबसे पहले साफ और फिल्टर किया हुआ पानी लिया जाता है. कई कंपनियां पानी को RO और UV जैसी तकनीकों से शुद्ध करती हैं ताकि उसमें किसी भी तरह की अशुद्धि न रहे.
पानी को ठंडा करना
4 / 7इसके बाद, पानी को ठंडा किया जाता है, क्योंकि इससे ही कार्बन डाइऑक्साइड गैस ठंडे पानी में ज्यादा अच्छी तरह घुलती है. यही वजह है कि पानी को पहले कम तापमान तक ठंडा किया जाता है.
कार्बन डाइऑक्साइड गैस का इस्तेमाल
5 / 7फिर कई मशीनों की मदद से हाई लेवल पर कार्बन डाइऑक्साइड गैस पानी में मिलाई जाती है. इसकी वजह से गैस पानी में घुल जाती है और कार्बोनेटेड वाटर तैयार हो जाता है.
बोतल या कैन में पैकिंग
6 / 7तैयार सोडा वाटर को तुरंत एयरटाइट बोतलों या कैन में भर दिया जाता है ताकि गैस बाहर न निकल सके. अगर बोतल खुली छोड़ दी जाए तो धीरे-धीरे गैस निकल जाती है और सोडा फ्लैट हो जाता है.
क्या सोडा वाटर में बेकिंग सोडा होता है?
7 / 7सोडा वाटर में बेकिंग सोडा नहीं मिलाया जाता. इसमें पानी और कार्बन डाइऑक्साइड मिलाया जाता है. हालांकि, कुछ ब्रांड स्वाद या मिनरल बैलेंस के लिए थोड़ी मात्रा में सोडियम बाइकार्बोनेट, पोटैशियम बाइकार्बोनेट मिलाती हैं. इसे भी पढ़ें- Yellow Pillow: तकिए से आती है पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से हटाएं पीले दाग



















