मॉनसून में स्किन ऑयली हो जाती है तो लगा लें यह फेस पैक, त्वचा ग्लोइंग दिखेगी आपकी

Face Pack For Oily Skin: बरसात के मौसम में अगर आपकी स्किन भी चिपचिपी हो जाती है और ऑयली नजर आने लगती है तो यहां बताए फेस पैक्स लगाकर देख सकते हैं. ये फेस पैक्स स्किन को निखारने में असर दिखाते हैं.

Face Pack For Oily Skin
1 / 7
Face Pack For Oily Skin

Oily Skin Face Pack: मॉनसून यानी बरसात के दिनों में हवा में ह्यूमिडिटी बढ़ जाती है. इससे स्किन ऑयली नजर आने लगती है और चिपचिपी दिखती है. ऐसे में यहां जानिए किन फेस पैक्स को लगाने पर स्किन की ऑयलीनेस कम होती है. ये फेस पैक्स त्वचा के सीबम प्रोडक्शन को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं, स्किन पर जमी डेड स्किन सेल्स और एक्सेस ऑयली लेयर को हटाते हैं और त्वचा निखारते हैं सो अलग. ऐसे में यहां जानिए कैसे बनाएं ये फेस पैक्स.

विज्ञापन

ओट्स और दही

ओट्स और दही 2 / 7

चेहरे पर ओट्स और दही का फेस पैक लगाया जा सकता है. ओट्स को पीसकर उसमें जरूरत के अनुसार दही मिलाएं और पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटा लें. स्किन निखर जाएगी.

विज्ञापन

मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल

मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल 3 / 7

ऑयली स्किन पर सबसे ज्यादा असरदार है मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल का फेस पैक. इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में जरूरत के अनुसार गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं.

बेसन और गुलाबजल

बेसन और गुलाबजल 4 / 7

2 चम्मच बेसन में 3 से 4 चम्मच गुलाबजल मिलाकर फेस पैक तैयार किया जा सकता है. असर बढ़ाने के लिए इसमें चुटकीभर हल्दी भी मिला सकते हैं.

विज्ञापन

चंदन और हल्दी

चंदन और हल्दी 5 / 7

2 से 3 चम्मच चंदन का पाउडर लें, इसमें आधा चम्मच हल्दी डालें और पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. चंदन के इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं.

कॉफी और शहद

कॉफी और शहद 6 / 7

स्किन को डीप क्लेंज करने के लिए और त्वचा की चिपचिपाहट कम करने के लिए कॉफी और शहद का फेस पैक लगा सकते हैं. कॉफी पाउडर में थोड़ा सा शहद डालें और मिक्स कर लें. इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद छुड़ा लें. ध्यान रहे कि इसे आप जरूरत से ज्यादा घिसकर ना हटाएं.

विज्ञापन

एलोवेरा जैल भी आएगा काम

एलोवेरा जैल भी आएगा काम 7 / 7

बरसात के मौसम में स्किन की ऑयलीनेस को कम करने के लिए एलोवेरा जैल भी लगाया जा सकता है. एलोवेरा जैल को सुबह शाम चेहरे पर लगाने से यह ऑयलीनेस तो कम करता ही है साथ ही स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स भी देता है. यह भी पढ़ें - आंखों के काले घेरों पर क्या लगाने पर मिलेगा फायदा? यहां जानिए Dark Circles का रामबाण इलाज क्या है अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन