Yellow Pillow: तकिए से आती है पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से हटाएं पीले दाग

Sweat Stains Pillowcases: रात में गर्मी काफी लगती है और सिर का सारा पसीना तकिए पर जमा हो जाता है. ध्यान ना देने पर तकिया स्मेल करने लगता है और बीमारियों की वजह बनता है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो इन टिप्स की मदद से तकिए को साफ करें.

How To Keep Home Fresh In Monsoon Season
1 / 7
बारिश में घर की इन जगहों पर बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा. Image Credit- News24

Pasine Ka Takiya Kaise Saaf Kare: तकिए के बिना नींद बहुत ही मुश्किल से आती है. इसलिए लोग मुलायम और हल्का तकिया इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हर रोज एक ही तरह का तकिया इस्तेमाल करना सही नहीं माना जाता. हालांकि, कुछ लोग तकिए का कवर रोजाना बदलते हैं, लेकिन गर्मियों में एक वक्त के बाद बदबू आने लगती है. यह बदबू पसीने की वजह से आ सकती है और ध्यान न देने पर बीमारियों का घर बन जाती है. इसलिए तकिए के कवर के साथ-साथ इसकी रुई को भी धोना चाहिए ताकि बीमारियों से खुद को दूर रखा जा सके.

विज्ञापन

तकिया गंदा क्यों हो जाता है?

तकिया गंदा क्यों हो जाता है?2 / 7

रात के वक्त तापमान थोड़ा ज्यादा बढ़ जाता है. कूलर में भी गर्मी लगती है. इसलिए तकिए पर पसीने हर रोज जमा होते रहते हैं और एक वक्त के बाद यह स्किन से जुड़ी समस्याएं पैदा करने लगते हैं जैसे- एलर्जी, रैशेज और पिंपल्स का खतरा आदि बढ़ जाता है. इसे भी पढ़ें- कॉलर के नीचे लगे बटन का क्या है सीक्रेट? वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन

तकिए को धोने से पहले क्या करें?

तकिए को धोने से पहले क्या करें? 3 / 7

तकिए को धोने से पहले इसका लेबल जरूर पढ़ें, क्योंकि इसका फैब्रिक डिफरेंट होता है और हर कपड़े को धोने-सुखाने का तरीका भी अलग होता है. कुछ तकिए हाथ से धोए जा सकते हैं. इसलिए पहले लेबल को पढ़ें.

क्या एक साथ दो तकिए धो सकते हैं?

क्या एक साथ दो तकिए धो सकते हैं? 4 / 7

वॉशिंग मशीन में एक से ज्यादा तकिया डालना परेशानी का सबब बन सकता है. कई बार बैलेंस बिगड़ जाने पर तकिए टूट जाते हैं और इनकी रुई बाहर निकल जाती है. इससे मशीन भी सही चलेगी और दोनों तकिए अच्छे से साफ हो जाएंगे.

विज्ञापन

बदबू को हटाने के लिए क्या करें?

बदबू को हटाने के लिए क्या करें? 5 / 7

तकिए से बदबू को दूर को हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं.आप इसका इस्तेमाल पेस्ट बनाकर कर सकते हैं, ताकि आसानी से दाग पर डाला जा सके. दाग को हटाने के लिए पानी को साफ करें और तकिए को धोएं.

धूप में अच्छी तरह सुखाएं

धूप में अच्छी तरह सुखाएं 6 / 7

धोने के बाद तकिए को पूरी तरह सूखने दें. नमी रहने पर बदबू और फफूंद की समस्या बढ़ सकती है. अगर आसान हो तो तकिए को अच्छी धूप और हवा में सुखाएं.

विज्ञापन

तकिए को लंबे समय तक साफ रखने के टिप्स

तकिए को लंबे समय तक साफ रखने के टिप्स 7 / 7

तकिए पर हमेशा साफ पिलो कवर लगाएं. फिर पिलो कवर को सप्ताह में कम से कम एक बार धोएं. अब तकिए को हर 6 महीने में साफ करें और गीले बालों के साथ सोने से बचें. इसे भी पढ़ें- इंडिगो का अपने यात्रियों के लिए बड़ा ऐलान, 7 किलो तक का बैग हो तो मिलेगा सस्ता टिकट, जानें कैसे और क्या है स्कीम?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन