ड्रेस में लगे ट्रांसपेरेंट लूप्स का क्या है काम? ज्यादातर लोग नहीं जानते इसका सही इस्तेमाल

Dress Par Straps Kyu Hote Hai: अक्सर आपने ड्रेसेस पर ट्रांसपेरेंट लूप्स लगे देखेंगे होंगे, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर महिलाओं को समझ नहीं आता, लेकिन क्या आप जानते हैं ये ड्रेस की फिटिंग, शेप और लुक की खूबसूरती बनाए रखने का काम करते हैं.

Dress Par Straps Kyu Hote Hai
1 / 7
क्या होते हैं ट्रांसपेरेंट लूप्स?

What are the Clear Straps on Dresses: मार्केट के ज्यादातर कपड़ों में अब कंधों के अंदर की तरफ पतले और ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक के लूप्स दिखाई देते हैं. इसका क्या यूज है ज्यादातर लोगों को नहीं पता होता. ऐसे में इन्हें बेकार समझकर तुरंत काट देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन छोटे-से लूप्स का एक खास मकसद होता है? दरअसल, ये ट्रांसपैरेंट लूप्स आपकी ड्रेस को लंबे समय तक सही शेप में रखने के लिए लगाए जाते हैं.

विज्ञापन

क्या होते हैं ट्रांसपेरेंट लूप्स?

क्या होते हैं ट्रांसपेरेंट लूप्स?2 / 7

ट्रांसपेरेंट लूप्स पतली प्लास्टिक या नायलॉन की स्ट्रिप्स होती हैं, जो ड्रेस के दोनों कंधों के अंदर की तरफ सिलाई के साथ लगी होती हैं. ये पहनने के लिए नहीं, बल्कि ड्रेस की देखभाल और स्टोर करने के लिए बनाई जाती हैं. इसे भी पढ़ें- भारतीय नोटों पर कितनी भाषाएं लिखी होती हैं? जानिए इसके पीछे की खास वजह

विज्ञापन

ट्रांसपेरेंट लूप्स का काम

ट्रांसपेरेंट लूप्स का काम3 / 7

स्लीवलेस, ऑफ-शोल्डर, डीप नेक या चौड़े गले वाली ड्रेस अक्सर हैंगर से फिसल जाती हैं. ऐसे में इन लूप्स को हैंगर के हुक पर लगाकर ड्रेस को मजबूती से टांगा जा सकता है.

ड्रेस की शेप बनाए रखना

ड्रेस की शेप बनाए रखना 4 / 7

अगर ड्रेस को सीधे हैंगर पर टांग दिया जाए तो उसके कंधे या नेकलाइन खिंच सकते हैं. ट्रांसपेरेंट लूप्स का इस्तेमाल करने से ड्रेस का वजन इन पर पड़ता है, जिससे आउटफिट की फिटिंग और शेप लंबे समय तक बनी रहती है.

विज्ञापन

महंगी ड्रेस को खराब ना होने देना

महंगी ड्रेस को खराब ना होने देना 5 / 7

ब्राइडल गाउन, पार्टी वियर, सिल्क, साटन या भारी एम्ब्रॉयडरी वाली ड्रेस को रखने के लिए भी इन लूप्स का इस्तेमाल किया जाता है. इससे कपड़े इधर से उधर नहीं जाते हैं.

ट्रायल के दौरान ड्रेस संभालना

ट्रायल के दौरान ड्रेस संभालना  6 / 7

शोरूम में जब ड्रेस डिस्प्ले या ट्रायल के लिए रखी जाती है, तब भी ये लूप्स ड्रेस को सही बनाए रखने में मदद करते हैं. इसलिए इन लूप्स को बनाया जाता है.

विज्ञापन

क्या इन लूप्स को पहनते समय बाहर रखना चाहिए?

क्या इन लूप्स को पहनते समय बाहर रखना चाहिए?7 / 7

ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये सिर्फ स्टोरेज और हैंगर के लिए होते हैं. ड्रेस पहनने से पहले दोनों लूप्स पूरी तरह अंदर की ओर रखा जाता है. अगर ये बाहर दिखाई दें तो आपके लुक पर असर पड़ सकता है. इसे भी पढ़ें- नमक से बनाएं बॉडी स्क्रब, हाथ-पैरों की डेड स्किन मिनटों में निकलने लगेगी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन