नमक से बनाएं बॉडी स्क्रब, हाथ-पैरों की डेड स्किन मिनटों में निकलने लगेगी

Salt Scrub: त्वचा को निखारने के लिए नमक से स्क्रब बनाया जा सकता है. इस स्क्रब को बनाना आसान है और इसका असर भी कमाल का नजर आता है. यहां जानिए किस तरह इस स्क्रब को तैयार करें.

How to make salt scrub
1 / 7
How to make salt scrub

Salt Body Scrub: त्वचा पर डेड स्किन सेल्स जमने से निखार खोया हुआ लगता है और त्वचा डल नजर आती है सो अलग. ऐसे में स्किन को लाइटली एक्सफोलिएट किया जा सकता है. एक्सफोलिएशन के लिए अक्सर ही लोग बाहर से महंगी स्क्रब खरीदकर लाते हैं लेकिन घर पर ही नमक से हाई क्वालिटी स्क्रब बनाकर तैयार किया जा सकता है. यहां जानिए स्क्रब से किस तरह बॉडी स्क्रब बनाकर तैयार किया जा सकता है.

विज्ञापन

नमक से कैसे बनाएं बॉडी स्क्रब

नमक से कैसे बनाएं बॉडी स्क्रब 2 / 7

बराबर मात्रा में नमक और नारियल तेल को मिलाकर स्क्रब तैयार करें. इस स्क्रब को त्वचा पर लगाकर 2 से 3 मिनट मलने के बाद धोकर हटाया जा सकता है.

विज्ञापन

किसके लिए फायदेमंद है नमक का स्क्रब

किसके लिए फायदेमंद है नमक का स्क्रब3 / 7

जिन लोगों की स्किन खुरदरी है, ड्राई है और जिन्हें स्ट्रॉन्ग एक्सफोलिएटर की जरूरत होती है उनके लिए नमक का स्क्रब परफेक्ट होता है.

ऐसे बनाएं कॉफी स्क्रब

ऐसे बनाएं कॉफी स्क्रब 4 / 7

बॉडी को एक्सफोलिएट करने के लिए कॉफी का स्क्रब भी बना सकते हैं. कॉफी स्क्रब बनाने के लिए आधा कप पिसी हुई चीनी में 2 चम्मच गर्म पानी और एक चम्मच नारियल का तेल लेकर मिला लें. इसे मिक्स करके स्क्रब बना लें.

विज्ञापन

शुगर स्क्रब भी बना सकते हैं

शुगर स्क्रब भी बना सकते हैं 5 / 7

त्वचा के लिए शुगर स्क्रब भी फायदेमंद होता है. शुगर स्क्रब बनाने के लिए एक कप चीनी में आधा कप ऑलिव ऑयल मिला लें. इस स्क्रब को त्वचा पर मल सकते हैं.

ओटमील और शहद का स्क्रब

ओटमील और शहद का स्क्रब 6 / 7

ओटमील से स्क्रब बनाने के लिए आधा कप पिसे हुए ओटमील में 2 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. स्क्रब को त्वचा पर लगाकर मलें और फिर धोकर साफ कर लें.

विज्ञापन

एलोवेरा और चीनी का स्क्रब

एलोवेरा और चीनी का स्क्रब 7 / 7

एक चम्मच एलोवेरा जैल को आधा कप शुगर में मिलाएं और त्वचा पर लगाकर हल्के हाथ से घिसें. इससे स्किन साफ होती है और ग्लोइंग नजर आती है.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन