ब्रिटेन के इस शख्स ने 2 क्विंटल चर्बी कैसे पिघलाई? खुद बताया वो सीक्रेट तरीका जिसने बदल दी जिंदगी, तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन
आज के वक्त में कई ऐसे लोग है, जो अपनी खराब लाइफस्टाइल के कारण मोटापे का शिकार हो गए हैं और अब अपने आपको दोबारा फिट करने की कोशिश में लगे हुए हैं. हम आपको इस स्टोरी में एक ऐसे सख्स के बारे में बताएंगे, जिसने ऐसा सीक्रेट तरीका अपनाया कि उसका 350 किलो के शरीर से लगभग 2 क्विंटल चर्बी पिघल गई. आइए जानते हैं कैसे?

350 किलो के शख्स ने कम किया 230 किलो वजन
2 / 7सोशल मीडिया पर एक शख्स की वीडियो खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह बताता है कि वह पहले 350 किलो का था, मोटापे के कारण उसे बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, फिर क्या उसने अपनी जिंदगी को ठीक करने के लिए और मोटापे को गायब करने के लिए ऐसा कुछ किया कि उसका 230 किलो वजन घट गया और अब वह बहुत पतला हो चुका है.
भारी शरीर के कारण सेहत पर पड़ रहा था असर
3 / 7ब्रिटेन के रहने वाले पॉल एम्स एक इंटरव्यू में बात करते हुए बताया कि उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक वजन का बढ़ना था. इस कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ, जोड़ों में दर्द और चलने-फिरने में दिक्कत का सामना करना पड़ता था. उन्हें ऐसा लगता था कि शायद वह अब कभी नॉर्मल जिदंगी नी जी सकेंगे.
बिना गाइडेंस वेट लॉस ने बढ़ा दी थी दिक्कत
4 / 7पॉल ने बताया कि इस समस्या से परेशान होकर उन्होंने कई कोशिश की, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ. उन्होंने रातों-रात वजन घटाने के लिए बिना किसी एक्सपर्ट्स के गाइडेंस के क्रैश डाइट फॉलो की थी, जिसका नतीजा ये हुआ कि वह इमोशनल ईटिंग यानी तनाव के कारण ज्यादा खाना खाने का शिकार हो गए, जिससे मोटापा और बढ़ने लगा.
डॉक्टर की सलाह और देखरेख ने दी नई जिंदगी
5 / 7पॉल बताते हैं कि सब कुछ अजमाने के बाद उन्होंने डॉक्टर की सलाह ली. डॉक्टर ने वेस लॉस इंजेक्शन और मेडिकल सपोर्ट की मदद से उनका वेट धीरे-धीरे कम होने लगा.
सिर्फ दवाइयों से कम नहीं हुआ वजन
6 / 7अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ दवाइयां खाकर पोल ने वजन कम किया है, तो ऐसा नहीं है. पोल बताते हैं कि उनका वजन सिर्फ दवाइयों के कारण कम नहीं हुआ, बल्कि उनकी डाइट में काफी बदलाव हुए थे और कैलोरी इनटेक पर खास ध्यान रखा जा रहा था. साथ ही फिजिकल एक्टिविटी ने इस दौरान बहुत मदद की.
सही फैसले से मिली नई जिंदगी
7 / 7पॉल की स्टोरी से पता चलता है कि सिर्फ वजन कम करने की ठान लेना या बिना गाइडेंस के वजन कम करना खतरनाक हो सकता है. साथ ही बढ़ते मोटापे के यूं ही नजरअंदाज करना भी खतरनाक है. इसलिए हमेशा डॉक्टर और एक्सपर्ट्स की सलाह और उनकी देखरेख में वजन कम करें, ताकि किसी तरह का साइड इफेक्ट न हो. (Image: Social Media)