क्या हेलमेट पहनने से बाल झड़ सकते हैं? मुंबई के डॉक्टर ने बताया बालों का कैसे रखें ख्याल

Helmet Cause Hair Loss: क्या कभी गौर किया है कि रोज हेलमेट पहनने से बाल गिरने लगते हैं और एक वक्त के बाद गंजापन नजर आने लगता है. हालांकि, सेफ्टी अपनी जगह है, इसलिए आपको हेलमेट पहनने के बाद बालों का सही तरीके से ख्याल रखना आना चाहिए. 

Bike rider hair care
1 / 6
Bike rider hair care

Myth Or Fact Baldness Reasons: अपनी सेफ्टी के लिए हेलमेट पहनना जरूरी है, लेकिन सही तरीके से और अच्छी क्वालिटी का क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया तो बाल तेजी से गिर सकते हैं. आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक,  डॉक्टर मैथिली कामत का कहना है कि बालों के गिरने का जिम्मेदार सिर्फ हेलमेट का ढेहराना सही नहीं है, बल्कि ऐसा हार्मोन में बदलाव की वजह से भी हो सकता है. हालांकि, हमें हेलमेट पहनते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि खुजली या इंफेक्शन जैसी चीजों से बचा जा सके.

विज्ञापन

क्या सच में बाल झड़ने लगते हैं?

क्या सच में बाल झड़ने लगते हैं? 2 / 6

बाइक या स्कूटी चलाते वक्त हेलमेट पहनना बहुत जरूरी है, लेकिन  एक वक्त के बाद बालों इसका असर बालों पर नजर आने लगता है. हालांकि, इसके पीछे हार्मोन और जेनेटिक कारण हो सकते हैं. इसलिए उन चीजों पर वक्त रहते ध्यान दें. इसे भी पढ़ें- अगर लू लग जाए तो क्या खाना चाहिए? Heat Stroke से तुरंत राहत देते हैं ये 5 फू्ड्स

विज्ञापन

पुरुषों में गंजेपन का कारण

पुरुषों में गंजेपन का कारण3 / 6

पुरुषों में गंजेपन का कारण एंड्रोजेनिक एलोपेसिया है. इसे मेल पैटर्न बाल्डनेस के नाम से भी जाना जाता है, जिसमें कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं. सिर पर किसी चीज को पहनने से आपके बालों के फॉलिकल्स के डीएनए नहीं बदल जाते हैं.

हेलमेट लगाने से क्या होता है?

हेलमेट लगाने से क्या होता है? 4 / 6

हेलमेट लगाने से बाल कमजोर हो सकते हैं और अगर आप इसे गलत तरीके से पहन रहे हैं तो बाल गिरना शुरू हो जाएंगे. इसलिए इसका सही तरीका और साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखना चाहिए.

विज्ञापन

इंफेक्शन का खतरा बढ़ना

इंफेक्शन का खतरा बढ़ना5 / 6

हेलमेट से इंफेक्शन हो सकता है. स्कैल्प पर खुजली और पसीने से बदबू आना शुरू हो सकती है. इसलिए इसे धोते रहें और स्कैल्प को हेल्दी रखने के लिए क्रीम या तेल का इस्तेमाल करें.

इस तरह रखें बालों का ख्याल

इस तरह रखें बालों का ख्याल 6 / 6

बालों का ख्याल रखने के लिए हेलमेट का सही साइज सेलेक्च करें. ज्यादा ढीला और टाइट ना चुनें और इसे पहनने से पहले सिर पर सूती कपड़ा बांध लें, ताकि पसीना हेलमेट और बालों से अलग रहे. साफ-सफाई का ध्यान रखें. इसे भी पढ़ें- शेफ संजीव कपूर ने कहा नाश्ते में कभी नहीं खाना चाहिए पोहा, ब्लड शुगर स्पाइक होगा तुरंत

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन