Vishwakarma Puja 2026: विश्वकर्मा पूजा के लिए हाथों पर लगानी है मेहंदी? ये आइडियाज आएंगे आपको बहुत पसंद
Vishwakarma Puja 2026 Mehndi Designs: विश्वकर्मा पूजा हर साल 17 सितंबर को देवताओं के महान शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा को सम्मान देने के लिए मनाई जाती है. अगर आप भी विश्वकर्मा पूजा सेलिब्रेट करते हैं तो इस लेख में बताए गए मेहंदी डिजाइन मददगार साबित हो सकते हैं.

विश्वकर्मा पूजा के दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के साथ घर को सजाने की भी खास तैयारी की जाती है. इस दिन महिलाएं और लड़कियां पारंपरिक कपड़े पहनकर तैयार होती हैं और हाथों पर मेहंदी लगाना भी पसंद करती हैं. अगर आप भी विश्वकर्मा पूजा के मौके पर हाथों पर मेहंदी लगाने की सोच रही हैं तो इस बार कुछ सिंपल और खूबसूरत डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. खास बात यह है कि इन डिजाइन्स को बहुत ज्यादा भरा-भरा रखने की जरूरत नहीं है, जिससे हाथों पर मेहंदी सुंदर और एलिगेंट नजर आती है.
फूल पत्ती मेहंदी डिजाइन करें सेलेक्ट
2 / 6विश्वकर्मा पूजा के लिए सिंपल और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो फूल-पत्ती वाली मेहंदी अच्छा ऑप्शन हो सकती है. हथेली के बीच में छोटा फूल बनाकर उसके चारों तरफ पत्तियों और बेल का डिजाइन बना सकती हैं. उंगलियों पर हल्की मेहंदी इस डिजाइन को और खूबसूरत बना देगी. इसे भी पढ़ें- गणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानिए बनाने का आसान तरीका
मंडला मेहंदी डिजाइन
3 / 6मंडला डिजाइन देखने में बेहद सुंदर और साफ-सुथरा लगता है. हथेली के बीच में गोल मंडला बनाएं और उसके चारों तरफ छोटे-छोटे फूल या पत्तियों का पैटर्न बनाएं. यह डिजाइन खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है.
बैक हैंड मेहंदी डिजाइन
4 / 6सिर्फ हथेली ही नहीं, आप हाथ के पीछे भी खूबसूरत मेहंदी लगा सकती हैं. बैक हैंड पर बीच में फूल बनाकर उसके आसपास बेल और पत्तियों का डिजाइन बनाया जा सकता है. उंगलियों पर हल्की मेहंदी रखने से डिजाइन ज्यादा उभरकर दिखाई देगा.
फुल हैंड ट्रेडिशनल मेहंदी
5 / 6जो महिलाएं पूजा के मौके पर हाथों को पूरी तरह मेहंदी से सजाना चाहती हैं, वे फुल हैंड डिजाइन चुन सकती हैं. इसमें फूल, पत्तियां, जाली और पारंपरिक पैटर्न को मिलाकर डिजाइन बनाया जा सकता है. लाल या हरे रंग के पारंपरिक कपड़ों के साथ ऐसी मेहंदी काफी खूबसूरत लगेगी.
विश्वकर्मा की भक्ति वाला मेहंदी डिजाइन
6 / 6भगवान विश्वकर्मा की भक्ति से संबंधित मेहंदी डिजाइन को सेलेक्ट कर सकते हैं. इसमें आप भक्ति के लिए उनकी पसंदीदा चीजों को शामिल कर सकते हैं. बाकी आप डिजाइन अपने हिसाब से बदल सकते हैं और अपने कपड़ों के मैचिंग का भी डिजाइन बनवा सकते हैं. इसे भी पढ़ें- बिना चीनी के कैसे पीएं मीठी चाय? नहीं महसूस होगी कमी, ट्राई करें ये 5 हेल्दी ऑप्शंस