सिर्फ फटे होंठों के लिए नहीं! पेट्रोलियम जैली के ये इस्तेमाल जानकर रह जाएंगे हैरान

Different Uses Of Petroleum Jelly: पेट्रोलियम जैली सिर्फ फटे होंठों के लिए ही नहीं बल्कि ब्यूटी, स्किन केयर और रोजमर्रा की कई छोटी-छोटी समस्याओं से निपटने के लिए किया जा सकता है.

Petroleum Jelly hacks
1 / 7
पेट्रोलियम जैली. Image Credit- News24

Petroleum Uses: पेट्रोलियम जैली लगभग हर घर में आसानी से मिल जाती है. ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल सिर्फ फटे होंठों को ठीक करने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटी-सी डिब्बी कई बड़े कामों में आपकी मदद कर सकती है? आइए जानते हैं पेट्रोलियम जैली के कुछ हैरान कर देने वाले इस्तेमाल.

विज्ञापन

परफ्यूम की खुशबू बनाए रखना

परफ्यूम की खुशबू बनाए रखना2 / 7

अगर आपका परफ्यूम जल्दी उड़ जाता है तो पेट्रोलियम जैली का इस्तेमाल करें. परफ्यूम लगाने से पहले कलाई, गर्दन और कानों के पीछे थोड़ी-सी पेट्रोलियम जैली लगाएं. इसे भी पढ़ें- बारिश में नहीं सूख रहे कपड़े? अपनाएं ये 5 टिप्स, मिनटों में दूर होगी बदबू

विज्ञापन

हाथ-पैरों के लिए अच्छी

हाथ-पैरों के लिए अच्छी3 / 7

बार-बार हाथ धोने, डिटर्जेंट के इस्तेमाल या मौसम बदलने से नाखूनों के आसपास की स्किन रूखी हो जाती है. ऐसे में सोने से पहले क्यूटिकल्स और हाथ-पैरों पर पेट्रोलियम जैली लगा सकते हैं.

मेकअप हटाने में है कारगर

मेकअप हटाने में है कारगर4 / 7

अगर आपके पास मेकअप रिमूवर नहीं है तो पेट्रोलियम जैली एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. यह स्किन पर मौजूद मेकअप और वॉटरप्रूफ प्रोडक्ट्स को आसानी से हटाने में मदद करती है.

विज्ञापन

बालों में हेयर डाई के दाग से बचाए

बालों में हेयर डाई के दाग से बचाए5 / 7

घर पर हेयर कलर करते समय अक्सर हेयरलाइन और कानों के आसपास रंग के निशान पड़ जाते हैं. इससे बचने के लिए हेयर डाई लगाने से पहले इन जगहों पर पेट्रोलियम जैली लगाएं.

एड़ियों और कोहनियों पर लगाएं

एड़ियों और कोहनियों पर लगाएं 6 / 7

फटी एड़ियां और रूखी कोहनियां कई लोगों की आम समस्या हैं. रात में पेट्रोलियम जैली लगाकर मोजे पहन लें. इससे बहुत ही फायदा होगा और बेहतर होगा कि इसे रोज ऐसा करें.

विज्ञापन

जिद्दी जिप को चलाने में मददगार

जिद्दी जिप को चलाने में मददगार7 / 7

कई बार बैग या जैकेट की जिप अटक जाती है. ऐसे में जिप पर थोड़ी-सी पेट्रोलियम जैली लगाने से वह आसानी से चलने लगती है. आप बाकी चीजों को सही करने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं दूध में मेंढक क्यों रखते थे लोग? वजह सुनकर चकरा जाएगा सिर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन