घूमते वक्त इन चीजों को फ्री समझने की न करें भूल, वरना देना पड़ सकता है Extra पैसा

Why Are Things Not Free: अगर आप कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बड़े खर्चों से बचना होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार फ्री दिखने वाली चीजें भी बहुत महंगी पड़ जाती हैं. थोड़ी सी सावधानी आपके ट्रिप को बजट फ्रेंडली बना सकती है.

Videsh Mein Yeah Cheezein Nahi Hoti Bilkul Free
1 / 6
ट्रैवल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान. Image Credit- Freepik

Videsh Mein Yeah Cheezein Nahi Hoti Bilkul Free: कहीं बाहर घूमने का नाम सुनते ही मन खुश हो जाता है और हम नई जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए उत्साहित हो जाते हैं, लेकिन कई बार यह मजा तब किरकिरा हो जाता है, जब बजट से ज्यादा पैसे खर्च हो जाते हैं और वो भी ऐसी चीजों पर जिन्हें हम फ्री समझ लेते हैं. छोटी-छोटी अनदेखी और जानकारी की कमी ट्रिप को महंगा बना सकती है, इसलिए पहले से ही इन बातों को जान लेना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर ट्रॉली और वाई-फाई लेना

एयरपोर्ट पर ट्रॉली और वाई-फाई लेना 2 / 6

एयरपोर्ट पर हर जगह ट्रॉली या वाई-फाई फ्री नहीं होता. कई बार ट्रॉली के लिए पैसे देने पड़ते हैं और वाई-फाई भी एक वक्त के लिए फ्री मिलता है. इसलिए आप इस बात का ध्यान रखें.

विज्ञापन

पानी हर जगह नहीं मिलता फ्री

पानी हर जगह नहीं मिलता फ्री3 / 6

पानी हर जगह फ्री नहीं मिलता है. कई बार एयरपोर्ट पर या होटल के बार में पानी ऑर्डर करने पर भी लंबा चौड़ा बिल बन जाता है. इसलिए पानी की बोतल ऑर्डर करते वक्त ध्यान दें.

चटनी या सॉस का एक्स्ट्रा पैसा

चटनी या सॉस का एक्स्ट्रा पैसा4 / 6

कई बार खाने के साथ मिलने वाले सॉस-चटनी कई बार फ्री नहीं होते. अक्सर चटनी, सॉस या साथ में मिलने वाली चीजों के लिए अलग से पैसे देने पड़ते हैं.

विज्ञापन

होटल की दूसरी सर्विस

होटल की दूसरी सर्विस5 / 6

होटल में मिलने वाली कुछ सुविधाएं जैसे लॉन्ड्री, रूम सर्विस या एक्स्ट्रा बेड फ्री नहीं होती हैं. इनका इस्तेमाल करने से पहले उनके चार्ज जरूर चेक करें.

फ्लाइट में सीट सिलेक्शन

फ्लाइट में सीट सिलेक्शन6 / 6

फ्लाइट टिकट बुक करते समय कई लोग सोचते हैं कि सीट चुनना फ्री होगा, लेकिन ज्यादातर एयरलाइंस इसके लिए शुल्क लेती हैं. खासकर विंडो या लेगरूम सीट के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन