कूलर में पानी भरना हो सकता है खतरनाक! अगर की ये 5 गलतियां
Cooler Mein Pani Bharna: कूलर के बिना गुजारा नहीं है, जिसकी वजह से पानी जल्दी-जल्दी खत्म हो जाता है. इसलिए लोग चलते कूलर या बाल्टी की मदद से टैंक भरने की कोशिश करते हैं, जो खतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए कूलर में पानी भरते वक्त इन बातों का ध्यान रखें.

Cooler Mein Pani Bharne Se Current Lagna: इस मौसम में कूलर से राहत पाने के लिए कूलर का इस्तेमाल करते हैं, जो सस्ता और अच्छा जुगाड़ माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कूलर का गलत इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है? खासकर कूलर में पानी भरते समय की गई कुछ आम गलतियां बैक्टीरिया, फंगस और मच्छरों को बढ़ावा दे सकती हैं, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं. कई बार कूलर में पानी डालते वक्त करेंट भी लग सकता है.
कई दिनों तक पुराना पानी न बदलना
2 / 6बहुत से लोग कूलर का पानी कई दिनों तक नहीं बदलते. इसलिए रुका हुआ पानी बैक्टीरिया और मच्छरों के पनपने की जगह बन सकता है. इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रमणों का खतरा बढ़ सकता है. इसे भी पढ़ें- चेहरे पर चाहिए गुलाबी निखार? इस 1 चीज के आगे फीके पड़ जाएंगे साबुन और फेस वॉश
टैंक की सफाई न करना
3 / 6सिर्फ पानी बदलना काफी नहीं है. इसे गंदगी से बचाने के लिए कूलर के टैंक में गंदगी, काई और बैक्टीरिया जमा होने से बचाने हैं. इसलिए टैंक की सफाई करते रहना बहुत जरूरी है. हफ्ते में कम से कम एक बार कूलर के टैंक और पैड की सफाई करें.
कूलर चलाते वक्त पानी भरना
4 / 6अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको सावधानी की जरूरत है, क्योंकि कूलर में पानी डालना खतरनाक हो सकता है. कई बार करेंट लग सकता है और इंसान की जान भी जा सकती है. इसलिए पहले कूलर बंद करें और पानी डालें.
गंदे या खराब पैड का इस्तेमाल करना
5 / 6कूलर के पैड धूल और गंदगी को अपने अंदर जमा कर लेते हैं. लंबे समय तक इन्हें न बदलने पर हवा के साथ बैक्टीरिया और एलर्जी पैदा करने वाले कण कमरे में फैल सकते हैं. इसलिए सीजन के दौरान पैड की नियमित सफाई करें और जरूरत पड़ने पर उन्हें बदल दें.
कूलर में करंट आने पर क्या करें?
6 / 6अगर आपके कूलर में करंट आ रहा है तो आपको प्लग निकाल दें. ऐसा अक्सर लोहे के कूलर में होता है जिसे हाथ लगाने पर भी करंट करता है. इसलिए पहले सभी जगह से कूलर को चेक करें. पानी को निकालें और मोटर को चेक करें. इसे भी पढ़ें- यहां नहीं होता अमीरी का शो-ऑफ, पढ़ाई-दवा है बिल्कुल मुफ्त; फिर कैसे चलता है देश?



















