चेहरे पर चाहिए गुलाबी निखार? इस 1 चीज के आगे फीके पड़ जाएंगे साबुन और फेस वॉश

Gulabi Nikhar: महंगे फेस वॉश और ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बजाय आप घर पर रखी इस चीज का इस्तेमाल करें. यह सस्ती होने के साथ-साथ नेचुरल भी है, जिसका इस्तेमाल अगर सही तरीके से किया जाए तो चेहरे पर चांद सा निखार आने लगता है.

Instant Pink Glow
1 / 6
बेसन चेहरे के लिए क्यों फायदेमंद है? Image Credit- AI

Instant Pink Glow: चेहरे पर नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार पाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं. अच्छी क्वालिटी का साबुन और फेस वॉश से चेहरा साफ करते हैं, लेकिन आपके लिए बेसन भी एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि सालों से बेसन का इस्तेमाल स्किन की सफाई और निखार के लिए किया जाता रहा है. यह स्किन से तेल निकालने, गंदगी और डेड स्किन को हटाने में मदद करता है, जिससे चेहरा साफ नजर आता है.

विज्ञापन

बेसन चेहरे के लिए क्यों फायदेमंद है?

बेसन चेहरे के लिए क्यों फायदेमंद है?2 / 6

बेसन में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करते हैं. यह चेहरे पर जमी धूल-मिट्टी और ऑयल को हटाकर स्किन को फ्रेश लुक देता है. साथ ही, बेसन के इस्तेमाल से स्किन की रंगत निखरी हुई दिखाई दे सकती है. इसे भी पढ़ें- एल्युमिनियम फॉयल को गैस पर रखने से क्या होगा? ये कुकिंग हैक्स नहीं जानते होंगे आप

विज्ञापन

गुलाबी निखार के लिए क्या करें?

गुलाबी निखार के लिए क्या करें?3 / 6

आप बेसन का फेस पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ दही मिलाना बेस्ट रहेगा, क्योंकि दही से रूखापन दूर हो जाता है. आप चाने या खुजली को कम करने के लिए भी हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं.

कैसे बनाएं फेस पैक?

कैसे बनाएं फेस पैक?4 / 6

आप बेसन का पैक बनाने के लिए सभी चीजों को एक कटोरी में लेकर मिलाएं. फिर इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट तक सूखने दें. हल्के हाथों से रगड़ें और पानी से धोकर गुलाब जल लगाएं.

विज्ञापन

बेसन से हटाएं अनचाहे बाल

बेसन से हटाएं अनचाहे बाल 5 / 6

आप बेसन से चेहरे के बालों को भी साफ कर सकते हैं, जिसके लिए आपको इसमें शहद मिलाना होगा. शहद और बेसन के पेस्ट से बाल बहुत ही आसानी से हट जाते हैं. बस आपको चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ना होगा.

कितनी बार इस्तेमाल करें बेसन?

 कितनी बार इस्तेमाल करें बेसन?6 / 6

बेसन में पानी मिलाकर रोजाना इसका इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. इससे किसी भी तरह की एलर्जी होने से बचाया जा सकता है. इसे भी पढ़ें- नॉर्मल कॉफी के बजाय ट्राई करें हेल्दी वॉलनट मिल्क कॉफी, हर घूंट में मिलेगा भरपूर न्यूट्रिशन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन