चार्जर पानी में डूब गया है? भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना हो सकता है ब्लास्ट
Charger Dipped in Water: चार्जर पानी में डूब जाने के बाद जल्दबाजी करना भारी पड़ सकता है. इससे आपके फोन को नुकसान हो सकता है और चार्जर भी खराब हो सकता है. इसलिए आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Charger Pani Mein Chale Jana: आजकल स्मार्टफोन, लैपटॉप और दूसरे गैजेट्स के चार्जर हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुके हैं, लेकिन कई बार बारिश, पानी गिरने या गलती से चार्जर के पानी में डूब जाने जैसी घटनाएं हो जाती हैं. ऐसी स्थिति में जल्दबाजी में लिया गया एक गलत फैसला आपके चार्जर को पूरी तरह खराब कर सकता है और बिजली का झटका, शॉर्ट सर्किट या आग लगने जैसी गंभीर समस्या भी पैदा कर सकता है. आइए जानते हैं कि चार्जर पानी में भीग जाए तो कौन-सी 5 गलतियां बिल्कुल नहीं करनी चाहिए.
तुरंत चेक न करें
2 / 6कई लोग यह देखने के लिए कि चार्जर काम कर रहा है या नहीं, उसे तुरंत सॉकेट में लगा देते हैं. ऐसा करना सबसे बड़ी गलती है. चार्जर के अंदर मौजूद नमी शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकती है. इसे भी पढ़ें- सिर्फ 1 चम्मच नमक से निपट जाएंगे घर के कई काम, जानिए इसके 7 कमाल के इस्तेमाल
गीले चार्जर से फोन चार्ज ना करें
3 / 6अगर चार्जर गीला है तो उससे फोन चार्ज करने की कोशिश न करें. इससे न सिर्फ चार्जर खराब हो सकता है बल्कि आपके स्मार्टफोन का चार्जिंग पोर्ट और बैटरी भी खराब हो सकती है. इससे महंगी रिपेयरिंग की नौबत आ सकती है.
धूप में ज्यादा देर तक न छोड़ना
4 / 6चार्जर को तेज धूप में कई घंटों तक रखना भी सही तरीका नहीं है. ज्यादा गर्मी से उसकी वायर, इंसुलेशन और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स प्रभावित हो सकते हैं. इसे साफ, सूखी और हवादार जगह पर सूखने दें.
हेयर ड्रायर का ज्यादा इस्तेमाल
5 / 6चार्जर को जल्दी सुखाने के लिए कई लोग हेयर ड्रायर की तेज गर्म हवा इस्तेमाल करते हैं. ज्यादा गर्मी चार्जर के अंदर मौजूद प्लास्टिक और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकती है. बेहतर होगा कि उसे कमरे के तापमान पर सूखने दें.
स्पार्किंग हो तो क्या करें?
6 / 6सूखने के बाद भी अगर चार्जर से जलने जैसी स्पार्किंग हो, आवाज आए या वह जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाए तो उसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें. ऐसे चार्जर का इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है. जरूरत पड़ने पर नया और ओरिजिनल चार्जर खरीदें. इसे भी पढ़ें -कैसे बनाया जाता है सोडा वाटर? शेफ भी नहीं बता पाएंगे इसका जवाब