Travel Hacks: ट्रैवल के दौरान नहीं आएगी घर की याद, इन आसान हैक्स से बनाएं सफर को कंफर्टेबल

Travel Hacks: ट्रैवल का मतलब सिर्फ नई जगहें देखना नहीं है, बल्कि नए एक्सपीरियंस हासिल करना भी है. इसलिए घर की याद आने पर खुद को उदास करने के बजाय अपनी पसंद की चीजें साथ रखें और अपना ट्रिप यादगार बनाएं.

these travel hacks can more comfortable like home
1 / 6
घर की फेवरेट चीज साथ रखना. Image Credit- Freepik

घूमने-फिरने का शौक हो तो ट्रैवल करना काफी एक्साइटेड होता है, लेकिन कई बार लगातार घर से दूर रहने पर अपने घर, परिवार और दूसरी चीजों की याद आने लगती है. खासकर जो लोग काम या पढ़ाई के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं. ऐसे में कुछ छोटी-छोटी चीजों को अपनी ट्रैवल रूटीन का हिस्सा बनाकर आप सफर को ज्यादा यादगार बना सकती है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि ट्रैवल करते वक्त किन बातों पर ध्यान देना चाहिए.  

विज्ञापन

घर की फेवरेट चीज साथ रखना

घर की फेवरेट चीज साथ रखना 2 / 6

घर से जुड़ी कोई छोटी और पसंदीदा चीज अपने साथ जरूर रखें. यह कोई फोटो, पसंदीदा किताब, छोटा सा कुशन, डायरी या परिवार की दी हुई कोई चीज हो सकती है. इसे भी पढ़ें- बालों में दही लगाने से क्या होगा? एक्सपर्ट जावेद हबीब ने बताया लगाने का सही तरीका

विज्ञापन

फोन पर लगातार बात करना

फोन पर लगातार बात करना 3 / 6

पूरे दिन फोन पर बात करना सही नहीं होता, लेकिन रोज कुछ समय परिवार या दोस्तों के लिए निकालना भी जरूरी है. इसलिए वीडियो कॉल या छोटी-सी फोन कॉल करें और अपनी जानकारी देते रहें ताकि घर की कमी ज्यादा महसूस न हो.

नींद और रूटीन को ज्यादा न बिगाड़ें

नींद और रूटीन को ज्यादा न बिगाड़ें 4 / 6

लगातार घूमने या काम के कारण सोने-जागने का समय पूरी तरह बदल जाए तो थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. कोशिश करें कि पूरी नींद लें और खाने का समय भी बहुत ज्यादा न बिगाड़ें. एक रूटीन नई जगह पर खुद को एडजस्ट करने में मदद कर सकता है.

विज्ञापन

होमस्टे सेलेक्ट करना

होमस्टे सेलेक्ट करना5 / 6

आप होमस्टे की तरह रहकर ट्रैवल करें. इस दौरान आपको नहीं लगेगा कि आप घर के बाहर हैं, क्योंकि वहां पर मौजूद किचन और कल्चर अलग नहीं होता है. बाकी वहां का स्ट्रीट फूड आपको आप चीजें एक्सप्लोर करने का मौका देगा.

गूगल मैप का इस्तेमाल करना

गूगल मैप का इस्तेमाल करना 6 / 6

गूगल मैप अपने साथ रखना जरूरी है और वहां की लोकल चीजें देखकर जगहों को एक्सप्लोर करें. इस दौरान सब जगह कैसे जाना है कितना खर्च होगा और यहां तक पहुंचाने के लिए क्या करना होगा, जैसी चीजें आसानी से मिल जाएगी. इसे भी पढ़ें- भारत के 5 खूबसूरत बीच, जहां दिखता है समुद्र का शानदार नजारा; दोस्तों के साथ जरूर बनाएं प्लान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन