सावन खत्म होने से पहले ट्राई करें ये 5 रेसिपी, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त

Sawan Recipes: आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे व्यंजन जिन्हें सावन खत्म होने से पहले एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए. ये व्यंजन न सिर्फ पेट भरने का काम करेंगे, बल्कि पेट के लिए काफी हल्के भी रहेंगे. साथ ही, ये व्यंजन सात्विक खानपान के लिए भी खास माने जाते हैं.

Sawan Recipes
1 / 7
सावन के महीना खत्म होने से पहले क्या बनाएं. Image Credit- Freepik

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ व्रत और सात्विक खानपान के लिए भी खास माना जाता है. हर साल सावन का महीना ढेर सारी चीजें लेकर आता है. इस बार का सावन भी खास रहा है, लेकिन पता ही नहीं चला कि कब गुजर गया. हालांकि, सावन अभी अपने आखिरी पड़ाव पर है. ऐसे में अगर आप चाहें तो ऐसे व्यंजन तैयार कर सकते हैं, जिन्हें पेट को राहत देने और स्वाद के लिए ट्राई किया जा सकता है.

विज्ञापन

साबूदाना और समा राइस पुलाव

साबूदाना और समा राइस पुलाव 2 / 7

व्रत के दौरान साबूदाना पुलाव भी बनाया जा सकता है. इसमें समा राइस, साबूदाना, मूंगफली, उबले आलू, हरी मिर्च और सेंधा नमक के साथ बनाया जा सकता है. यह व्रत के दौरान एनर्जी और अच्छा फैट देने का काम करेगा. इसे भी पढ़ें- पैसों से जुड़े ये 5 फैसले भाई-बहन को लेने चाहिए साथ, रिश्ता और गहरा होने लगेगा

विज्ञापन

सिंघाड़े के आटे और हरी मिर्च का भरवां चीला

सिंघाड़े के आटे और हरी मिर्च का भरवां चीला3 / 7

अगर व्रत में कुछ नमकीन और हल्का खाना चाहते हैं तो सिंघाड़े के आटे का चीला अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आटे में पानी, जीरा, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाकर बैटर तैयार करें और तवे पर थोड़ा घी लगाकर चीला सेंक लें.

मखाना इलायची फ्लेवर वाली खीर 

मखाना इलायची फ्लेवर वाली खीर 4 / 7

मीठा खाने का मन हो तो मखाना खीर बना सकते हैं. इसके लिए मखाने को हल्का भूनकर दूध में पकाएं और स्वाद के लिए इलायची तथा थोड़े सूखे मेवे डालें. मखाना और दूध इसे व्रत के दौरान एक पेट भरने वाला ऑप्शन बना सकते हैं.

विज्ञापन

दही वाले आलू का चाट 

दही वाले आलू का चाट 5 / 7

उबले आलू को दही की ग्रेवी में पकाकर बनने वाली यह रेसिपी व्रत के खाने में स्वाद बढ़ा सकती है. इसमें सेंधा नमक, जीरा और व्रत में इस्तेमाल किए जाने वाले मसालों का प्रयोग किया जा सकता है. आलू से कार्बोहाइड्रेट और दही से प्रोटीन व कैल्शियम मिलता है.

फल-दही और ड्राई फ्रूट बाउल

फल-दही और ड्राई फ्रूट बाउल6 / 7

अगर खाना बनाने का ज्यादा समय नहीं है तो मौसमी फलों, दही और थोड़े नट्स से झटपट बाउल तैयार कर सकते हैं. इसमें सेब, केला, पपीता या अपनी पसंद के दूसरे फल शामिल किए जा सकते हैं.

विज्ञापन

व्रत में सिर्फ तला-भुना खाना ही क्यों न खाएं?

व्रत में सिर्फ तला-भुना खाना ही क्यों न खाएं?7 / 7

व्रत के दौरान कुट्टू की पूरी, साबूदाना वड़ा या तली हुई चीजें स्वादिष्ट जरूर लगती हैं, लेकिन इन्हें बार-बार खाने से पेट खराब हो सकता है. इसलिए आप ये चीजें ट्राई करें. इसे भी पढ़ें- छोटे बालों में गजरा नहीं टिकता? अपनाएं ये 5 आसान तरीके, घंटों बना रहेगा स्टाइल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन