छोटे बालों में गजरा नहीं टिकता? अपनाएं ये 5 आसान तरीके, घंटों बना रहेगा स्टाइल

अगर आप लंबे समय तक गजरा लगाए रखना चाहती हैं तो हल्के फूलों वाला छोटा गजरा खरीदें. यह आसानी से छोटे बालों पर सेट हो जाएगा और साड़ी के साथ अच्छा भी लगेगा.

how to wear gajra with short hair
1 / 6
छोटे बालों में गजरा कैसे लगाएं. PIC CREDIT - AI

गजरा बालों को खूबसूरत और पारंपरिक लुक देने का काम करता है. अगर आप शादीशुदा हैं और साड़ी, सूट या ट्रेडिशनल लुक पाना चाहती हैं तो गजरा भी अपने शृंगार का हिस्सा बना सकती हैं. सावन या किसी त्योहार पर बालों में लगा गजरा पूरे लुक को निखार देता है. लेकिन परेशानी उन महिलाओं को हो सकती है जिनके बाल छोटे हैं. उन्हें गजरा लगाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है. कई बार गजरा बालों से फिसल जाता है या कुछ देर बाद ढीला पड़ने लगता है. ऐसे में आपके इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

बालों को हल्का टेक्सचर देना

बालों को हल्का टेक्सचर देना2 / 6

बहुत ज्यादा सिल्की या सीधे बालों पर गजरा आसानी से फिसल सकता है. इसलिए बालों को हल्का कर्ल या वेव देकर पिन लगाने के लिए बेहतर ग्रिप बनाई जा सकती है. अगर बाल बहुत छोटे हैं तो उन्हें पीछे की तरफ गजरा लगाएं. इसे भी पढ़ें- इस बार बाजार की राखी नहीं, घर पर रखे कपड़े से बनाएं ये खूबसूरत राखी; बेहद आसान है तरीका

विज्ञापन

बॉबी पिन का करें इस्तेमाल

बॉबी पिन का करें इस्तेमाल3 / 6

छोटे बालों में गजरा टिकाने के लिए बॉबी पिन सबसे आसान तरीका है. गजरे को बालों के पास रखने के बाद दो-तीन बॉबी पिन को क्रॉस शेप में लगाएं. ध्यान रखें कि पिन सिर्फ गजरे पर ही न लगाएं.

छोटे बन या पोनी के साथ लगाना

छोटे बन या पोनी के साथ लगाना 4 / 6

अगर बालों की लंबाई इतनी है कि छोटा-सा बन या पोनीटेल बन सके तो यह गजरा टिकाने का सबसे आसान तरीका हो सकता है. पहले बालों को पीछे बांधकर छोटा बन बनाएं. बहुत छोटे बालों में भी क्लिप-इन बन बनाया जा सकता है.

विज्ञापन

गजरे के साथ हेयर क्लिप लगाना

गजरे के साथ हेयर क्लिप लगाना 5 / 6

आजकल फूलों वाले हेयर क्लिप और गजरा क्लिप आसानी से मिल जाते हैं. छोटे बालों के लिए ऐसी एक्सेसरी इस्तेमाल हो सकती है क्योंकि इसका बेस बालों में अच्छी तरह पकड़ बना लेता है.

बालों में हेयर स्प्रे करना

बालों में हेयर स्प्रे करना 6 / 6

गजरा लगाने से पहले बालों पर हल्का होल्ड वाला हेयर स्प्रे इस्तेमाल करने से बालों की ग्रिप बढ़ सकती है. इसके बाद गजरा लगाकर बॉबी पिन से फिक्स कर दें. हालांकि, बहुत ज्यादा हेयर स्प्रे लगाने से बाल चिपचिपे लग सकते हैं. इसे भी पढ़ें- खून से किया जाता है वैंपायर फेशियल, एक्ट्रेस Shenaz Treasury करवाया, बताया क्या है पूरा प्रोसीजर Image Credit- Freepik

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन