पैसों से जुड़े ये 5 फैसले भाई-बहन को लेने चाहिए साथ, रिश्ता और गहरा होने लगेगा

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन आने वाला है और बहन-भाई एकदूसरे के लिए गिफ्ट्स वगैरह की खोज में लगे हैं. लेकिन, यह वक्त दोनों के रिश्ते को और बेहतर बनाने का भी है. ऐसे में यहां जानिए पैसों से जुड़े वो कौन से फैसले हैं जो भाई-बहन साथ लेकर रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं.

Money Matters Between Brother Sister
1 / 7
Money Matters Between Brother Sister

Sibling Relationship: रक्षाबंधन बहन और भाई के प्रेम का पर्व है. यह वो त्योहार है जब बहने भाई की कलाई पर रक्षा का सूत्र बांधती हैं और भाई से रक्षा का वादा लेती है. नोंक-झोंक और तकरार के बीच दोनों के प्यार को सेलिब्रेट करने का दिन है रक्षाबंधन. लेकिन, बहन-भाई का रिश्ता यहीं तक सीमित नहीं है. दोनों एकदूसरे के साथ मिलकर एकदूसरे को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने में मदद भी कर सकते हैं. यहां ऐसे ही 5 फाइनेंशियल लेसन (Financial Lessons) दिए गए हैं जो भाई-बहन दोनों साथ मिलकर सीख सकते हैं या कहें साथ मिलकर पैसों से जुड़े ये फैसले ले सकते हैं.

विज्ञापन

एकदूसरे को गिफ्ट में क्या देना है बेस्ट

एकदूसरे को गिफ्ट में क्या देना है बेस्ट2 / 7

भाई-बहन साथ मिलकर यह डिसाइड कर सकते हैं कि एकदूसरे को गिफ्ट में किस तरह की चीज दी जा सकती है. हर बार ही कपड़े या मेकअप का सामान या स्किन केयर ही क्यों देना जब आप ऐसी कोई चीज भी दे सकते हैं जो सालों तक पूंजी के रूप में अपने पास रखी जा सकती है. भाई-बहन यह डिस्कस कर सकते हैं कि कितने बजट में किस तरह की चीज खरीदी जाए जिसकी जरूरत ज्यादा है या चीज के बजाय पैसे दिए जाएं या नहीं. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड पर निर्भर ना होना

क्रेडिट कार्ड पर निर्भर ना होना 3 / 7

भाई-बहन एकदूसरे को यह समझा सकते हैं और खुद भी समझ सकते हैं कि क्रेडिट कार्ड पर निर्भरता सही नहीं है. वे यह साथ में डिस्कस कर सकते हैं कि क्रडिट कार्ड पर निर्भर होकर आमदनी से ज्यादा खर्च कर देना लंबे समय तक व्यक्ति को ऋणी बना देता है और वह अपनी जरूरतों में उलझकर रह जाता है और कभी भी सेविंग्स नहीं कर पाता है. Image Credits - Pexels

क्षमता के अनुसार खर्च

क्षमता के अनुसार खर्च4 / 7

त्योहारों के आस-पास अगर भाई-बहन एकदूसरे के लिए गिफ्ट्स खरीदते हैं तो कई बार अपनी क्षमता से ज्यादा महंगी चीजें खरीद लेते हैं. बहन-भाई को यह बात करनी चाहिए कि गिफ्ट्स दिल से दिए जाते हैं और जेब देखकर देने में समझदारी होती है. अगर अपनी जेब से ज्यादा महंगे खरीद लिए जाएं तो बजट बिगड़ जाता है और अन्य जरूरत की चीजों को लेकर स्ट्रगल करना पड़ता है. गिफ्ट्स को लेकर यह बात क्लियर कर लेना बेहतर होता है. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

अपना इमरजैंसी फंड बनाना

अपना इमरजैंसी फंड बनाना 5 / 7

भाई-बहन को एकसाथ मिलकर यह फैसला करना चाहिए और सीखना चाहिए कि अपना इमरजैंसी फंड बनाना कितना जरूरी है और इमरजैंसी फंड कैसे बनाना चाहिए. समय का कोई भरोसा नहीं है और नौकरी कब है या नहीं वो भी नहीं पता. वहीं, अचानक कभी जरूरत पड़ जाए या कोई दिक्कत आ जाए तो उसके लिए भी खुद को तैयार रखना जरूरी है. भाई-बहन एकदूसरे को सपोर्ट करते हुए इमरजैंसी फंड बना सकते हैं. Image Credits - Pexels

इन्वेंस्टमेंट करना

इन्वेंस्टमेंट करना 6 / 7

भाई-बहन एकदूसरे को यह सिखा सकते हैं कि इन्वेस्ट करना कितना जरूरी है. पैसों की बचन अपने अकाउंट से बेहतर एफडी, म्यूचुअल फंड या एसआईपी वगैरह के जरिए की जा सकती है. यह जितना जल्दी शुरू हो और जितना कंसिस्टेंट हो उतना अच्छा है. ऐसे में भाई-बहन एकसाथ बैठकर इन्वेस्टमेंट प्लान खोज सकते हैं और सेटअप कर सकते हैं. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

प्यार के आड़े कभी ना आए पैसा

प्यार के आड़े कभी ना आए पैसा 7 / 7

हम अक्सर देखते-सुनते हैं कि रिश्तों में पैसों के चलते दरार आ जाती है. लेकिन, ऐसा हमेशा नहीं होता है. अगर पैसों से जुड़े सही फैसले लिए जाएं, एकदूसरे से चर्चा की जाए और पैस सही तरह से खर्च किए जाएं तो झगड़ों की गुंजाइश नहीं रहती है. भाई-बहन एकदूसरे से ओपन डिस्कशन करके इस तरह की दिक्कतों को अपने रिश्ते से दूर रख सकते हैं. Image Credits - Pexels यह भी पढ़ें - रक्षाबंधन भाई को खिलाएं घर की बनी प्रोटीन चॉकलेट मिठाई, बाहर के पकवान नहीं आएंगे याद

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन