घर की छोटी बालकनी में लगाएं ये 5 औषधीय पौधे, कम जगह में मिलेगी भरपूर हरियाली

कई घरों की बालकनी बहुत ही छोटी होती है, जिसे डेकोरेट भी नहीं किया जा सकता. लेकिन अगर आपका डेकोरेट करने का मन है तो औषधीय पौधे लगाएं. थोड़ी सी देखभाल और सही तरीके से गार्डनिंग करने पर ये पौधे लंबे वक्त तक हरे भरे रहते हैं. 

medicinal plants in small balcony 
1 / 6
घर की छोटी बालकनी में लगाएं ये औषधीय पौधे. Image Credit- Freepik

Balcony Gardening Tips: आजकल शहरों में ज्यादातर लोगों के पास बड़ा बगीचा नहीं होता, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप घर में हरियाली नहीं ला सकते. अगर आपके घर में छोटी सी बालकनी है तो वहीं पर एक खूबसूरत मिनी हर्बल गार्डन तैयार किया जा सकता है. कई औषधीय पौधे ऐसे हैं जो कम जगह और गमलों में आसानी से उग जाते हैं. ये न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर काम भी आ सकते हैं.

विज्ञापन

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा2 / 6

तुलसी लगभग हर भारतीय घर में लगाई जाती है. इसे रोजाना 6 घंटे की धूप और हल्की नमी वाली मिट्टी पसंद होती है. इसलिए समय-समय पर इसकी सूखी पत्तियों और टहनियों की छंटाई करते रहें, जिससे पौधा घना बना रहता है. इसे भी पढ़ें- Love Marriage: लव मैरिज के लिए पेरेंट्स को कैसे मनाएं? इन आसान तरीकों से जीतें उनका भरोसा

विज्ञापन

एलोवेरा का पौधा

एलोवेरा का पौधा 3 / 6

एलोवेरा कम देखभाल वाला पौधा है. इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती, इसलिए तभी पानी दें जब मिट्टी पूरी तरह सूख जाए. यह स्किन की देखभाल और छोटे मोटे इस्तेमाल के लिए काफी है.

पुदीने का पौधा

पुदीने का पौधा 4 / 6

पुदीना तेजी से बढ़ने वाला पौधा है. इसे हल्की धूप और पानी की जरूरत होती है. इसकी पत्तियों का इस्तेमाल चटनी, रायता, शरबत और कई तरह के व्यंजनों में किया जाता है.

विज्ञापन

अजवाइन का पौधा

अजवाइन का पौधा5 / 6

अजवाइन का पौधा भी छोटे गमले में आसानी से उगाया जा सकता है. इसकी पत्तियों का इस्तेमाल कई लोग घरेलू नुस्खों और खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं.

लेमन ग्रास का पौधा

लेमन ग्रास का पौधा 6 / 6

अगर आप अपनी बालकनी को खुशबूदार बनाना चाहते हैं तो लेमनग्रास एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसे धूप और सिंचाई की जरूरत होती है. इसकी पत्तियों का इस्तेमाल हर्बल चाय और कई व्यंजनों में किया जाता है. इसे भी पढ़ें- नाखून बार-बार टूटने की क्या है वजह? जानिए उन्हें मजबूत बनाने के आसान तरीके

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन