Love Marriage: लव मैरिज के लिए पेरेंट्स को कैसे मनाएं? इन आसान तरीकों से जीतें उनका भरोसा

Relationship Tips: अगर आप लव मैरिज करना चाहते हैं, लेकिन घर वाले इस बात के लिए राजी नहीं हैं तो अपनी उम्मीद न तोड़ें. पेरेंट्स का दिल जीतने के लिए इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार हो सकते हैं. एक बार आप भी फॉलो कर सकते हैं. 

strict parents for love marriage

सही समय पर करें बात. Image Credit- News24

आजकल ज्यादातर लड़के-लड़कियां लव मैरिज ही करना चाहते हैं, लेकिन कई परिवारों में इसे लेकर अब भी झिझक देखने को मिलती है. बच्चे अपने पेरेंट्स के सामने बोल ही नहीं पाते और अगर बोलते हैं तो इजहार नहीं कर पाते. उनका डर रहता है कि कहीं उनके पेरेंट्स मना न कर दें. अगर आप भी अपने परिवार को लव मैरिज के लिए मनाना चाहते हैं तो जल्दबाजी न करें और समझदारी से काम लें. कई बार जल्दबाजी में इंसान कुछ ऐसी बातें बोल देता है जिसकी वजह से पेरेंट्स मानने के बजाय और नाराज हो जाते हैं. इसलिए सब्र से काम लेना जरूरी है. आइए ऐसे आसान तरीके जानते हैं, जिनकी मदद से आप अपने पेरेंट्स का भरोसा जीत सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

सही समय पर करें बात

लव मैरिज की बात ऐसे समय करें जब घर का माहौल शांत और अच्छा हो. आपके माता-पिता किसी स्ट्रेस में न हों. खासतौर से गुस्से या बहस के वक्त इस मुद्दे पर बात करने से बचें. 

पहले उनका नजरिया समझें

यह जानने की कोशिश करें कि आपके पेरेंट्स को लव मैरिज से कोई दिक्कत तो नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे को अच्छी जगह शादी हो. उनकी उम्मीद कुछ और हो सकती हैं. इसलिए उनकी भी बात ध्यान से सुनें. 

विज्ञापन

अपने रिश्ते के बारे में ईमानदारी से बताएं

अपने पार्टनर के बारे में खुलकर बात करें. उनकी शिक्षा, नौकरी, परिवार, स्वभाव और जिम्मेदारी जैसी बातें साझा करें. इससे पेरेंट्स का भरोसा बढ़ेगा और उन्हें लगेगा कि आपने सोच-समझकर फैसला लिया है. 

किसी भरोसेमंद इंसान की मदद लें

अगर आपको लगता है कि आपकी बात सीधे नहीं मानी जाएगी तो परिवार के किसी ऐसे सदस्य, रिश्तेदार या बड़े व्यक्ति की मदद लें, जिनकी बात आपके माता-पिता सम्मान से सुनते हों. कई बार किसी तीसरे इंसान की सलाह माहौल बना देती है. 

विज्ञापन

अपनी बातों से भरोसा जीतें

उनके सामने जिम्मेदार बनें और अपने करियर, पढ़ाई या काम पर ध्यान दें. जब माता-पिता देखेंगे कि आप समझदार हैं और अपने भविष्य को लेकर गंभीर हैं तो उनके लिए आपके फैसले पर भरोसा करना आसान होगा. 

पार्टनर से मिलने का मौका दें

अगर हो सके तो अपने पार्टनर की मुलाकात परिवार से कराएं. आमने-सामने बातचीत से कई गलतफहमियां दूर हो जाती हैं और पेरेंट्स को इंसान को बेहतर तरीके से जानने का मौका मिलता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ