मानसून में आटे को कीड़ों से कैसे बचाएं? जानिए फ्रेश रखने के 5 तरीके
Flour Bugs: इस मौसम में हवा में नमी होती है, जिसकी वजह से सूखी चीजें खराब हो जाती हैं. अगर आपका आटा भी नमी की वजह से खराब हो जाता है तो इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं.

Aate Mein Keede Lagna: इस मौसम में नमी ज्यादा पैदा होती है, जिसकी वजह से आटे के डिब्बे में छोटे-छोटे कीड़े लगने लगते हैं. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो पूरा आटा खराब हो सकता है. अच्छी बात यह है कि आटे को फ्रेश रखने के लिए आप हमारे बताए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं.
आटे में क्यों लगते हैं कीड़े?
2 / 7मानसून के दौरान हवा में नमी बढ़ जाती है. यह नमी आटे के डिब्बे में पहुंचकर कीड़े होने लगते हैं. अगर आटा लंबे समय तक रखा जाए तो कीड़े ज्यादा हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें- घर पर ऐसे बनाएं ड्राई आम पन्ना मिक्स, बार-बार आम उबालने का झंझट होगा खत्म
तेजपत्ता आएगा काम
3 / 7आटे के डिब्बे में 5 सूखे तेजपत्ते डाल दें. तेजपत्ते की तेज खुशबू कीड़ों को दूर रखने में मदद करती है. हर 20 दिन में पत्तों को बदलते रहें, ताकि कीड़े होने बचा सकें.
नीम की सूखी पत्तियां इस्तेमाल करें
4 / 7नीम प्राकृतिक कीटनाशक की तरह काम करती है. सूखी नीम की पत्तियों को एक साफ कपड़े में बांधकर आटे के डिब्बे में रख दें. इससे कीड़े लगने की संभावना कम हो जाती है.
आटे को धूप दिखाएं
5 / 7अगर आपको आटे में हल्के कीड़े दिखाई देने लगे तो आटे को साफ कपड़े पर फैलाकर 3 घंटे धूप में रखें. धूप की गर्मी से कीड़े और उनके अंडे नष्ट हो सकते हैं.
एयरटाइट कंटेनर का करें इस्तेमाल
6 / 7आटा हमेशा अच्छी क्वालिटी के एयरटाइट डिब्बे में रखें. इससे नमी और बाहरी कीड़े अंदर नहीं पहुंच पाएंगे. कम मात्रा में आटा रखने से उसके खराब होने का खतरा कम रहता है.
आटे को सूखी जगह पर रखें
7 / 7आटे को कीड़ों से बचाने के लिए इसे सूखी जगह पर रखें. इससे ना सिर्फ कीड़े भाग जाएंगे बल्कि आटा फ्रेश भी रहेगा. हालांकि, रात के वक्त आटा हटा दें और फिर सुबह के वक्त रखें. इसे भी पढ़ें- Optical Illusion: गणित के प्रोफेसर भी हुए फेल! 7 सेकंड में नहीं ढूंढ पाए नंबरों की भीड़ में छिपा 7



















