Dussehra Recipe: दशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल

इस दशहरा कुछ नया और पारंपरिक बनाने की सोच रहे हैं तो गुड़ के मीठे चावल की यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें. गुड़ की मिठास, घी की खुशबू और इलायची का स्वाद आपके त्योहार को और भी खास बना सकता है. 

How to make jaggery rice for Dussehra special recipe 2026

गुड़ से तैयार होने वाले इन चावलों में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इन्हें एक अलग स्वाद और खुशबू मिलती है. Image Credit- AI

Dussehra Special Recipe: दशहरा का त्योहार खुशियों का प्रतीक है. इस खास मौके पर अगर आप घर पर कुछ मीठा बनाने की सोच रहे हैं तो गुड़ के मीठे चावल एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. गुड़ की मिठास, घी की खुशबू और इलायची का स्वाद इन चावल को बेहद खास बना देता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस पारंपरिक मिठाई को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है. आप चाहें तो इन्हें काजू, बादाम और किशमिश से सजाकर मेहमानों को भी परोस सकते हैं. इनका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आ सकता है. गुड़ से तैयार होने वाले इन चावलों में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इन्हें एक अलग स्वाद और खुशबू मिलती है. आइए जानते हैं गुड़ के मीठे चावल बनाने की आसान रेसिपी. 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़ के मीठे चावल की रेसिपी 

सामग्री

इस स्वादिष्ट रेसिपी को बनाने के लिए आपको किचन में मौजूद कुछ चीजों की जरूरत होगी. 

  • बासमती चावल- 1 कप
  • गुड़- आधा कप या स्वादानुसार
  • घी- 2 बड़े चम्मच
  • इलायची- 5
  • लौंग- 3
  • काजू- आधा कप 
  • बादाम- आधा कप 
  • किशमिश- 1 बड़ा चम्मच 
  • पानी- जरूरत के हिसाब से 

विधि 

  • सबसे पहले बासमती चावल को अच्छी तरह धो लें और चावल को करीब 20 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें. अब एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें चावल डालकर लगभग 80 प्रतिशत तक पकाएं. 
  • ध्यान रखें कि चावल पूरी तरह गलने नहीं चाहिए. अब एक कड़ाही में घी गर्म करें. फिर इसमें काजू, बादाम और किशमिश डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. 
  • अगर आप चावलों में इलायची और लौंग का स्वाद पसंद करते हैं तो इन्हें भी घी में डाल सकते हैं. इससे चावलों में अच्छी खुशबू आएगी. एक दूसरे बर्तन में थोड़ा पानी गर्म करें और उसमें गुड़ के छोटे-छोटे टुकड़े डाल दें. 
  • गुड़ को हल्की आंच पर पूरी तरह घुलने दें और चाशनी को छान लें. अब कड़ाही में तैयार चावल डालें और इसके ऊपर धीरे-धीरे गुड़ की चाशनी डाल दें. 
  • चावल को हल्के हाथों से मिलाएं, ताकि दाने टूटें नहीं. अब इसमें भुने हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  • कड़ाही को ढककर चावलों को धीमी आंच पर 5 से 10 मिनट तक पकने दें. इस दौरान चावल गुड़ की मिठास और इलायची की खुशबू को अच्छी तरह सोख लेंगे. 
  • जब चावल अच्छी तरह पक जाएं और नमी खत्म हो जाए तो गैस बंद कर दें. बस आपके स्वादिष्ट गुड़ के मीठे चावल बनकर तैयार हैं. इन्हें गर्मागर्म सर्व करें और दशहरा के त्योहार का लुत्फ उठाएं.

इसे भी पढ़ें- करवाचौथ पर पूजा के बाद साड़ी नहीं बल्कि पहनें ये कूल आउटफिट्स, एथनिक और मॉडर्न लगेगा आपका लुक

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ