गर्मियों में क्यों बढ़ जाते हैं घरों में आग लगने के मामले? इन जरूरी चीजों को आज ही करें चेक

गर्मी में आपने अक्सर गौर किया होगा कि घरों में अचानक आग लग जाती है, लेकिन सवाल उठता है कि आखिर इन घटनाओं के पीछे कारण क्या है?

Summer Fire Safety Tips
1 / 8

विज्ञापन

तापमान बढ़ने के साथ बढ़ता है खतरा

तापमान बढ़ने के साथ बढ़ता है खतरा2 / 8

गर्मी का मौसम शुरू होते ही देश के कई हिस्सों में आग लगने की खबरें तेजी से बढ़ने लगती हैं. शहरों के फ्लैट हों या गांव के कच्चे घर, हर जगह यह खतरा बना रहता है. ज्यादा तापमान और लापरवाही इसके बड़े कारण बनते हैं.

विज्ञापन

एसी, कूलर और पंखों का बढ़ता लोड बन सकता है वजह

एसी, कूलर और पंखों का बढ़ता लोड बन सकता है वजह3 / 8

गर्मियों में लोग राहत पाने के लिए एसी, कूलर और पंखों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. इससे बिजली की वायरिंग पर दबाव बढ़ जाता है. अगर तार पुराने हों या कनेक्शन ढीले हों तो शॉर्ट सर्किट होकर आग लगने का खतरा बढ़ जाता है.

ज्यादा गर्मी में जल्दी आग पकड़ते हैं घर के सामान

ज्यादा गर्मी में जल्दी आग पकड़ते हैं घर के सामान4 / 8

टिन की छत या ज्यादा गर्म होने वाली दीवारों वाले घरों में तापमान काफी बढ़ जाता है. ऐसे माहौल में कागज, प्लास्टिक, लकड़ी का फर्नीचर या केमिकल सामान जल्दी आग पकड़ सकते हैं. इसलिए जल्दी आग पकड़ने वाली चीजों को सुरक्षित जगह रखना जरूरी है.

विज्ञापन

किचन की चिमनी भी बन सकती है खतरे की वजह

किचन की चिमनी भी बन सकती है खतरे की वजह5 / 8

कई घरों में लगी किचन चिमनी में तेल और धूल जमा हो जाती है. अगर समय पर इसकी सफाई नहीं की जाए तो ब्लॉकेज बन सकता है. ज्यादा गर्मी या स्पार्क की स्थिति में इससे भी आग लगने का खतरा हो सकता है.

बिजली के मीटर की क्षमता जरूर जांचें

बिजली के मीटर की क्षमता जरूर जांचें6 / 8

अगर घर का बिजली मीटर कम क्षमता का है और आप ज्यादा पावर वाले उपकरण एक साथ चला रहे हैं तो खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में बिजली विभाग से सलाह लेकर मीटर की क्षमता बढ़वाना एक सुरक्षित कदम हो सकता है.

विज्ञापन

तेज हवा और लू के समय रखें खास सावधानी

तेज हवा और लू के समय रखें खास सावधानी7 / 8

गर्मी के मौसम में चलने वाली तेज गर्म हवाएं छोटी चिंगारी को भी बड़ी आग में बदल सकती हैं. अगर आपका किचन खुले स्थान पर है तो खाना बनाते समय विशेष सावधानी रखें और आसपास आग पकड़ने वाली चीजें न रखें.

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की समय पर सर्विसिंग करें

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की समय पर सर्विसिंग करें8 / 8

गर्मी शुरू होने से पहले एसी, कूलर और चिमनी जैसे उपकरणों की सर्विस जरूर करवा लें. अपार्टमेंट में रहने वाले लोग स्मोक डिटेक्टर की जांच भी कर लें ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अलर्ट मिल सके. (Image: Pexels/AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन