सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से क्या होता है? जानिए शरीर पर Soaked Raisins का प्रभाव

Subah Bheegi Kishmish Khane Ke Fayde: सेहत पर एक नहीं बल्कि कई तरह से असर दिखाती है भीगी किशमिश. यहां जानिए रोजाना खाली पेट भीगी किशमिश खाने पर सेहत पर कैसा असर पड़ता है.

Soaked Raisins Benefits
1 / 7
Soaked Raisins Benefits

Bheegi Kishmish Khana: सुबह की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा बीतता है. खासतौर से सुबह खानपान में सही चीजें ली जाएं तो पेट ठीक रहता है और सेहत को फायदा मिलता है सो अलग. ऐसे में अक्सर ही सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाने के लिए कहा जाता है. लेकिन, क्या भीगी किशमिश (Soaked Raisins) खाना सेहत के लिए अच्छा होता है? आइए जानते हैं सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाने पर क्या होता है.

विज्ञापन

सुधरता है पाचन

सुधरता है पाचन 2 / 7

भीगी किशमिश खाना आयुर्वेद और विज्ञान दोनों में फायदेमंद माना जाता है. सुबह की शुरुआत भीगी हुई किशमिश खाने से की जाए तो इससे पाचन मजबूत होता है, पेट साफ रहता है और कब्ज की दिक्कत नहीं होती है.

विज्ञापन

खून की कमी दूर होती है

खून की कमी दूर होती है 3 / 7

किशमिश में आयरन और विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स की अच्छी मात्रा होती है जिस चलते भीगी हुई किशमिश खाने पर हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और अनीमिया से राहत मिलती है.

एनर्जी मिलती है

एनर्जी मिलती है 4 / 7

सुबह के समय शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है. ऐसे में भीगी किशमिश खाने पर शरीर को ग्लूकोज और फ्रूक्टोस मिलता है जिससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिल जाती है.

विज्ञापन

हड्डियां मजबूत होती हैं

हड्डियां मजबूत होती हैं 5 / 7

किशमिश में बोरोन नाम का तत्व होता है जो कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है. ऐसे में किशमिश के सेवन से हड्डियों और दांतों को फायदा मिलता है.

स्किन और बालों के लिए है अच्छा

स्किन और बालों के लिए है अच्छा 6 / 7

किशमिश का सेवन करने पर स्किन की चमक बढ़ती है और उम्र से पहले आप बूढ़े नहीं दिखते हैं. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन के साथ ही बालों की सेहत भी अच्छी रखते हैं.

विज्ञापन

सेवन का सही तरीका क्या है

सेवन का सही तरीका क्या है 7 / 7

रोजाना रात के समय 7 से 8 किशमिश को भिगोकर रख दें. अगली सुबह भीगी हुई किशमिश को चबाकर खाएं. आप भीगी हुई किशमिश का पानी भी पी सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन