Soya Chaap Adulteration: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी सोया चाप? ऐसे करें पहचान

Soya Chaap Ki Pehchaan Kaise Kare: सोया चाप बहुत सारे लोगों की पसंदीदा डिश है, लेकिन अब ज्यादातर लोग इसमें मिलावट करने लगे हैं. इसकी पहचान करना आना चाहिए, जिसके लिए यह टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं.  

Fake Soya Chaap
1 / 6
मिलावटी सोया चाप खाने के नुकसान 

Fake Soya Chaap: सोया चाप आज के समय में सबसे पसंदीदा शाकाहारी व्यंजनों में से एक बन चुकी है. रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड तक इसकी खूब डिमांड रहती है. प्रोटीन से भरपूर होने के कारण कई लोग इसे हेल्दी ऑप्शन मानकर अपनी डाइट में भी शामिल करते हैं. हालांकि, बढ़ती मांग के साथ बाजार में मिलावटी और घटिया क्वालिटी वाली सोया चाप मिलने के मामले भी सामने आते रहते हैं. इसलिए सोया चाप खरीदते और खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.  

विज्ञापन

मिलावटी सोया चाप खाने के नुकसान 

मिलावटी सोया चाप खाने के नुकसान  2 / 6

अगर सोया चाप खराब क्लाविटी वाले कच्चे माल या गंदे तरीके से तैयार की गई हो तो इससे फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द, उल्टी, दस्त और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. वहीं, अगर इसमें रंग की मिलावट हो तो लंबे समय तक खाने से नुकसान हो सकता है. इसे भी पढ़ें- हेयर डाई के बिना बालों को करें काला! मेहंदी में मिलाएं यह 1 चीज और पाएं गहरा ब्लैक कलर

विज्ञापन

रंग पर दें ध्यान

रंग पर दें ध्यान 3 / 6

अच्छी क्वालिटी वाली सोया चाप का रंग हल्का क्रीम या ऑफ-व्हाइट होता है. अगर सोया चाप जरूरत से ज्यादा चमकदार सफेद रंग की दिखाई दे तो उसे खरीदने से बचें. रंग पेट को खराब कर सकता है.

बदबू को न करें नजरअंदाज

बदबू को न करें नजरअंदाज 4 / 6

फ्रेश सोया चाप में हल्की सोया जैसी नॉर्मल बदबू होती है. अगर उसमें तेज, खट्टी, बासी या केमिकल जैसी बदबू आ रही हो तो उसे न खरीदें. अजीब सी बदबू आने पर यह रखी हुई हो सकती है, जिसे खाने से परेशानी पैदा हो सकती है.

विज्ञापन

पैकिंग और लेबल जरूर देखें

पैकिंग और लेबल जरूर देखें 5 / 6

अगर पैक्ड सोया चाप खरीद रहे हैं तो एक्सपायरी डेट, एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर और पैकेजिंग की क्वालिटी को चेक करें. फूली हुई, फटी या लीकेज वाली पैकेजिंग वाली चाप न खरीदें. इससे परेशानी हो सकती है.

क्या हर सोया चाप मिलावटी होती है?

क्या हर सोया चाप मिलावटी होती है? 6 / 6

ऐसा नहीं है क्योंकि कुछ लोकल प्रोडक्ट सोया चाप में मिलावट करते हैं. इसे बनाते वक्त सस्ती चीजों को यूज करते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप अच्छी क्वालिटी की चाप खरीदें और टेस्ट का लुत्फ उठाएं. हालांकि, यह चाप थोड़ी महंगी होती है. इसे भी पढ़ें- सिर्फ खाने के लिए नहीं, घर की सफाई में भी बेहद काम आती है प्याज… मिनटों में दिखेगा असर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन