हेयर डाई के बिना बालों को करें काला! मेहंदी में मिलाएं यह 1 चीज और पाएं गहरा ब्लैक कलर

Natural hair dye: क्या मेहंदी लगाने के बाद आपके बाल लाल या तांबे जैसे दिखते हैं? जानिए कैसे सिर्फ एक चीज मिलाकर मेहंदी का रंग और गहरा बनाया जा सकता है. इस आसान घरेलू नुस्खे में जानें मेहंदी का सही पेस्ट बनाने का तरीका.

Hair dye for white hair

Homemade Hair Dye: मेहंदी में मिलाएं ये 1 फूल, पाएं गहरा रंग.

White Hair Home Remedies: अपने सफेद बालों से परेशान होकर लोग कई तरीके अपनाते हैं जिससे उनके बाल पहले जैसे खूबसूरत लगें. कई बार केमिकल्स ट्रीटमेंट का भी सहारा लिया जाता है, लेकिन इससे बाल खराब होने का डर होता है. इसी डर से लोग मेहंदी लगाने का रास्ता अपनाते हैं, ताकि वे केमिकल से बालों को बचा सकें. मेहंदी (Mehendi) लगाने के बाद भी उनके सफेद बाल लाल या फिर तांबे जैसे नजर आते हैं, जो देखने में अच्छे नहीं लगते. आखिर में लोग मेहंदी से हताश होकर फिर केमिकल हेयर डाई (Hair Dye) का सहारा लेने लगते हैं. लेकिन, क्या आपको पता है कि मेहंदी के साथ एक साधारण-सी नैचुरल चीज मिलाकर बालों के रंग को ज्यादा गहरा दिखाने में मदद की जा सकती है. आइए जानते हैं कि क्या है वो 1 चीज, जिसकी मदद से पार्लर जैसा रंग घर पर मिल सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

गहरा रंग पाने के लिए मेहंदी में क्या मिलाएं

मेहंदी का गहरा रंग पाने के लिए उसमें लाल गुड़हल (Hibiscus Flower) का फूल डालकर लगाना बहुत मददगार होता है. यह मेहंदी के रंग को पहले से और भी काला गहरा बनाने में मदद करता है. इसके अलावा गुड़हल नैचुरली बालों को कंडीशन करने की क्वालिटी रखता है जिसकी वजह से बाल काफी मुलायम हो जाते हैं.

इस घरेलू नुस्खे के लिए किन चीजों की होगी जरूरत?

विज्ञापन

मेहंदी पाउडर
2–3 लाल गुड़हल के फूल
जरूरत के हिसाब से पानी

मेहंदी का पेस्ट तैयार करने का सही तरीका

विज्ञापन
  • सबसे पहले गुड़हल के फूलों को पानी के साथ मिलाकर अच्छी तरह पीस लें और महीन पेस्ट बना लें.
  • अब गुड़हल के पेस्ट को मेहंदी पाउडर में डाल लें.
  • जरूरत के हिसाब से इसमें पानी मिलाकर गाढ़ा और चिकना पेस्ट तैयार कर लें.
  • अब इसे कम से कम 6 से 7 घंटों तक छोड़ दें, ताकि मेहंदी सेट हो जाए.

मेहंदी लगाने का सही तरीका क्या है?

मेहंदी लगाने से पहले अगर आपके बाल गीले हैं, तो उन्हें पहले सुखा लें. अगर आपके बालों में ऑयल लगा है, तो मेहंदी न लगाएं. पहले शैम्पू कर लें क्योंकि ऑयल लगे बालों में मेहंदी का रंग नहीं चढ़ेगा. इसके बाद ब्रश या फिर हाथों की मदद से जड़ों से लेकर बालों तक मेहंदी के पेस्ट को अच्छे से लगा लें. पेस्ट लगाने के बाद उसे 2–3 घंटों तक बालों में लगा रहने दें. मेहंदी सूखने के बाद इसे सामान्य पानी से धो लें. अगर चाहें, तो मेहंदी के रंग को सेट करने के लिए अगले दिन शैम्पू कर लें.

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

मेहंदी को बालों में सीधा लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. हर व्यक्ति के बाल अलग होते हैं, इसलिए हर व्यक्ति के ऊपर इसका परिणाम भी अलग हो सकता है. अगर आपके बाल पूरी तरह सफेद हैं, तो एक बार में काला रंग आना जरूरी नहीं है. अगर आपको किसी भी तरह की एलर्जी या स्कैल्प की परेशानी है, तो इसे लगाने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ