सिर्फ खाने के लिए नहीं, घर की सफाई में भी बेहद काम आती है प्याज... मिनटों में दिखेगा असर

Onion For Home Cleaning: प्याज सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाली सब्जी नहीं, बल्कि घर के छोटे-मोटे कामों को निपटाने के लिए किया जा सकता है. आप इससे घर की कई चीजों साफ कर सकते हैं, कैसे आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

Onion For Home Cleaning
1 / 6
जंग लगे लोहे के बर्तनों की सफाई करें. Image Credit- AI

प्याज का इस्तेमाल खाना बनाते वक्त किया जाता है. कुछ लोग इसका सलाद बनाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसका इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ घर की कई चीजों को साफ करने के लिए भी किया जा सकता है. प्याज में मौजूद प्राकृतिक सल्फर यौगिक और हल्के एसिड कुछ तरह की गंदगी, दाग और बदबू को कम करने में मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं घर की सफाई में प्याज का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है.

विज्ञापन

जंग लगे लोहे के बर्तनों की सफाई करें 

जंग लगे लोहे के बर्तनों की सफाई करें  2 / 6

प्याज से लोहे के बर्तन साफ किए जा सकते हैं. प्याज को दो हिस्सों में काटें और फि लोहे का तवा, चाकू या बर्तन हल्के जंग से इफेक्ट हो गए हैं तो एक प्याज को बीच से काट लें और उससे जंग लगी जगह को अच्छी तरह रगड़ें. कुछ मिनट बाद साफ कपड़े से पोंछ दें.

विज्ञापन

ग्रिल और बारबेक्यू रैक की सफाई करें 

ग्रिल और बारबेक्यू रैक की सफाई करें 3 / 6

बारबेक्यू ग्रिल या ओवन ग्रिल पर जमी चिकनाई और खाने के हटाने के लिए गर्म ग्रिल पर आधा कटा प्याज चिमटे की मदद से रगड़ें. इससे जमी हुई गंदगी ढीली पड़ सकती है और ग्रिल को साफ करना आसान हो जाता है. इसके साथ आप बर्तन धोने वाले साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं.

किचन की बदबू दूर करें

किचन की बदबू दूर करें 4 / 6

अगर किचन या सिंक के आसपास बदबू आ रही है तो एक कटोरी में कटे हुए प्याज के टुकड़े कुछ घंटों के लिए रख दें. प्याज कुछ हद तक आसपास की बदबू को सोख सकता है. इसके बाद प्याज को फेंक दें और जगह को अच्छी तरह साफ कर लें.

विज्ञापन

चाकू से जिद्दी दाग हटाएं

चाकू से जिद्दी दाग हटाएं 5 / 6

फल या सब्जियां काटने के बाद चाकू पर दाग रह जाते हैं. ऐसे में प्याज को काटकर उसी चाकू से कुछ मिनट तक स्लाइस करें. इसके बाद चाकू को साबुन और पानी से धो लें।.इससे दाग और बदबू कम करने में मदद मिल सकती है.

प्याज के रस से काई हटाएं 

प्याज के रस से काई हटाएं  6 / 6

आप प्याज के रस से काई हटा सकते हैं. प्याज के छिलके उतारें और छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर जार में डालकर पीस लें. पीसने के बाद पानी को मिलाएं और काई को साफ करें. काई को साफ करने के लिए आप इसमें केमिकल भी डाल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन